हरीपर्वत पर जैन पाठशालाओं का भव्य सम्मेलन:ज्ञान, संस्कार और भक्ति से गूंजा आगरा नगर

धर्म

हरीपर्वत पर जैन पाठशालाओं का भव्य सम्मेलन:ज्ञान, संस्कार और भक्ति से गूंजा आगरा नगर

आगरा-5 अक्टूबर

आगरा नगर के हृदय स्थल हरीपर्वत स्थित आचार्य शांति सागर सभागार, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज में रविवार को जैन पाठशालाओं का भव्य सम्मेलन बड़े ही धार्मिक उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में नगर की सभी जैन पाठशालाओं के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री सौम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में किया गया। मुनि द्वय ने अपने प्रवचन में बालकों को जैन संस्कृति आचार- विचार एवं नैतिक शिक्षा का महत्व बताया तथा पाठशाला के माध्यम से मिलने वाले आध्यात्मिक संस्कारों को जीवन का आधार बताया

 

सम्मेलन के दौरान प्रत्येक पाठशाला ने अपनी- अपनी तीन मिनट की प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य,भक्ति गीत,समूहगान और प्रेरक भाषण शामिल रहे। मंच पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सभागार जय जय गुरुदेव और नमो अरिहंताणं के स्वर से गूंज उठा।कार्यक्रम के समापन पर सभी पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें धार्मिक झांकियाँ, बैनर और भक्ति नारों से वातावरण मंगलमय हो उठा।

 

परिषद की ओर से सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं|

 

 

बल्कि जैन समाज की संस्कृति को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन,मनीष जैन,जितेंद्र जैन,राकेश जैन पर्दे वाले, विमल जैन,दीपक जैन,लवली जैन, अनिल रईस,नरेश लुहाड़िया,मनोज जैन बल्लो,सतेन्द्र जैन साहूला,समस्त आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

शुभम जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *