श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्षकल्याणके दिवस मनाया, चढ़ाया निर्वाण लाड़ू, मुनि श्री को 51फिट की राखी भेंट की!

धर्म

श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्षकल्याणके दिवस मनाया, चढ़ाया निर्वाण लाड़ू, मुनि श्री को 51फिट की राखी भेंट की!

देवली, धर्मनगरी देवली मे रक्षाबन्धन पर्व पर पार्श्वनाथ धर्मशाला में आज श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक पर्व व उपसर्ग निवारक रक्षाबंधन पर्व मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज व 105 क्षुल्लक श्री विधेय सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया।

 

 

चातुर्मास कमेटी के सहमंत्री जीतू मित्तल बाजटा ने बताया की सर्वप्रथम आदिनाथ मंदिर जी से अरिहन्त परमेष्ठी श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान को नवयुवको ने अपने मस्तक पर विराजमान कर बैंड बाजो से सज्जित जुलूस के साथ पार्श्वनाथ धर्मशाला लाया गया जहाँ पर सर्वप्रथम सभी श्रावको ने अभिषेक किया तत्पश्चात शांतिधारा के लिए पात्रों का चयन बोली द्वारा किया गया,जिसमें प्रथम बोली का सौभाग्य श्रीमान सुरेश कुमार जी सौरभ जी अनिलजी रोहित जी केकडी वालो को प्राप्त हुआ वद्वितीय बोली का सौभाग्य भावित जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौत्र श्रीमान बाबुलालजी (नासिरदा वाले) को प्राप्त हुआ। इसी के साथ शांतिधारा के बाद मुनि श्री के पाद प्रक्षालन व भगवान के निर्वाण के लाड़ू की बोली का सौभाग्य श्रीमान चिरंजीलाल जी पीयूष कुमार जी(BDO)नासिरदा वालो को प्राप्त हुआ।

 

छोटे छोटे बालक बालिकाओ द्वारा 700 मुनियों के उपसर्ग निवारक नाटिका का मंचन अपनी पूर्ण क्षमता व उत्साह से किया गया। निर्वाण लाड़ू चढ़ने के बाद महाराज श्री के मुखारविंद से अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियो की अर्घवाली द्वारा 700 श्रीफल श्रावको ने अर्पित किए। मीडिया प्रभारी विकास जैन टोरडी ने बताया की कार्यक्रम के दौरान बालिका मण्डल द्वारा मंगलाचरण किया गया एवं क्षुल्लक श्री 105 विधेय सागर जी महाराज ने रक्षाबंधन पर अपनी काव्यमयी वाणी से भजन के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया! मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज ने सभा को आशीर्वचन देते हुये रक्षाबन्धन का महत्व बताते हुये बताया की उज्जयनी नगरी में राजा बलि द्वारा700 दिगम्बर मुनिराज पर उपसर्ग किया गया एवं उस उपसर्ग का निवारण विष्णु कुमार मुनि द्वारा किया गया, जिसका सम्बन्ध सनातन धर्म मे धर्म की रक्षा से लिया गया और वहां उपस्थित सभी ने अपने हाथ पर धागा बांध कर के प्रतिज्ञा की एवं संकल्प लिया की सदैव धर्म की रक्षा करेंगे उसी उपलक्ष्य में रक्षाबन्धन दिवस मनाया जाता है!

देवली जैन समाज ने बहुत ही भक्तिमय वातावरण में श्रेयांस नाथ भगवान के मोक्षकल्याणक पर्व व 700 मुनियों के उपसर्ग निवारक रक्षाबंधन को बड़ी धूमधाम व उत्साह से मनाया।

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन चन्द्रप्रभु मंडल के पंकज सर्राफ, मनीष बंसल, महावीर लाईट, लक्की सर्राफ, आशीष,मुकेश नेता, मुकेश चौसला, आशु,पार्थ,रजत आदि ने बड़ी लगन, मेहनत व निष्ठा के साथ पूर्ण किया । सम्पूर्ण आयोजन के पश्चात मुनि संघ का पड़गाहन एवं आहारचर्या धर्मशाला में सम्पन्न हुई ! 

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *