अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जैन गजट संवाददाता रविन्द्र काला हुए सम्मानित

धर्म

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जैन गजट संवाददाता रविन्द्र काला हुए सम्मानित

बूंदी, 3 अक्टूबर। 1 अक्टूबर कोअन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सुदामा सेवा संस्थान में आयोजित समारोह में जैन गजट संवाददाता एवं कर सलाहकार व खण्डेलवाल सरावगी समाज के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र काला को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बूंदी विधायक व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

 

 

रविन्द्र काला को यह सम्मान समाज में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी अर्पित जैन ने वरिष्ठजन के जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी योग्यता व क्षमता के अनुसार समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाते रहे हैं। इस सम्मान के लिए सकल जैन समाज के संरक्षक ओमप्रकाश जैन, खण्डेलवाल सरावगी समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाटनी, समाजसेवी राजेन्द्र रांवका सहित समाज के बंधुओं ने बधाई प्रेषित की है। इसके साथ ही रामगंजमंडी से श्री अभिषेक जैन लुहाड़िया ने भी उन्हें दूरभाष के माध्यम से शुभकामना प्रेषित की।

 

 

   लुहाड़िया ने कहा कि श्री काला ने बूंदी दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई कल्याणकारी किए हैं एवम प्रमुख पत्रिका जैन गजट के संवाददाता होते हुए उन्होंने अपनी कलम की लेखनी जैन धर्म की ख्याति को प्रचारित करने में बहुमुखी भूमिका निभाई है श्री काला की मृदुता सरलता सभीक अपनी खींचती हैं सभी को अपने साथ लेने की कला उनके अंदर विद्यमान है। साथ ही वे उभरते हुए पत्रकारों को भी जो उनसे उम्र में छोटे हो अनुभव में कम हो अगर उनमें रुचि है तो वे उन्हें आगे लाने का प्रयास करते हैं और उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। उनके सम्मानित होने से संपूर्ण पत्रकार जगत में हर्ष की लहर है और सभी ने उन्हें  संदेश एवं फोन के माध्यम से शुभकामना प्रेषित की है।

     संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *