श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर का किया गया शुद्धिकरण

धर्म

श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर का किया गया शुद्धिकरण

रामगंजमंडी
शहर के मध्य स्थित श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर मैं 3 सितंबर रविवार को शुद्धिकरण का कार्य बड़े ही भक्ति भाव के साथ किया गया l

 

 

 

 

 

तारक गुरुदेव परम पूज्य श्री नवरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराजा के आशीर्वाद से एवं आचार्य भगवंत परम पूज्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराजा की पावन प्रेरणा से पिछले 12 वर्षों से चले आ रहे जिनालय शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत संपूर्ण भारत में 2000 से अधिक जिनालयों का शुद्धिकरण किया गया l जिसमें भारतवर्ष के सभी राज्यों के जिनालयों का शुद्धिकरण हुआ l परम पूज्य गुरुदेव नवरत्न सागर सुररिश्वर जी महाराजा द्वारा सन 2011 से इस अभियान की शुरुआत 250 जिनालय से होकर आज यह अभियान 2000 से भी अधिक जिनालय तक पहुंचा l इसी कड़ी में पिछले दो वर्षों से रामगंजमंडी का आदिनाथ जिनालय भी जोड़ा गया जब परम पूज्य गुरुदेव का रामगंजमंडी में पदार्पण हुआ l पूज्य गुरुदेव की पावन प्रेरणा से जिनालय शुद्धिकरण अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मालवा महासंघ व नवरत्न परिवार द्वारा पूरे देश में एक-एक जिनालय तक शुद्धिकरण के कीट पहुंचा कर संपन्न करवाया जाता है l किट में शुद्धिकरण से संबंधित कई प्रकार की औषधियां पर उपकरण होते हैं l रामगंजमंडी में भी समय से पूर्व शुद्धिकरण का किट गुरुदेव की टीम द्वारा उपलब्धि करवाया गया l शुद्धिकरण का कार्य पूरे देश में एक ही दिन और एक ही समय पर संपन्न हुआ l

परम पूज्य गुरुदेव द्वारा बताया गया कि जिस तरह से परमात्मा का अभिषेक मस्तक से शुरू होता है उसी प्रकार जिनालय का शुद्धिकरण भी जिनालय के शिखर से शुरू होना चाहिए l पूज्य गुरुदेव की प्रेरणानुसार शुद्धिकरण का कार्य शिखर से सीढ़ियों तक किया गया l पूर्व नियोजित समयानुसार शुद्धिकरण करने वाले सभी पुण्यशाली दोपहर 1:00 बजे जिनालय पर एकत्रित हुए l सर्वप्रथम शुद्धिकरण की शुरुआत जिनालय के शिखर से की गई l परमात्मा की प्रतिमाओं का औषधीयों द्वारा शुद्धिकरण किया गया l पूरे मंदिर व मंदिर परिसर की साफ सफाई व धुलाई कर शुद्धिकरण किया गया l

जिनालय शुद्धिकरण में श्री संघ के राजेंद्र मेहता , विनोद चोमेहला वाले , ज्ञानचंद बम , राजेश जी लोढ़ा , महेंद्र जी तातेड , कैलाश जी पुजारी जी उपस्थित रहे l
महिला वर्ग में अंतिमबाला मेहता , कल्पना डांगी , रेखा लोढ़ा , मोनिका फाफरिया , प्रियंका मेहता , गायत्री देवी , नामिषा तातेड , साक्षी तातेड उपस्थित रही l

 

मालवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रकाश जी धारीवाल एवं नवरत्न परिवार के अध्यक्ष विकास श्री श्री माल , संदीप मेहता , अंशुल मेहता , संजय मेहता , मुकेश श्री श्री माल , दर्शन श्री श्री माल , अभिषेक बम , महावीर धूपिया उपस्थित रहे l

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *