चितरी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु विधिनायक प्रतिमा जी पुण्यार्जक परिवार द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा –

धर्म

चितरी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु विधिनायक प्रतिमा जी पुण्यार्जक परिवार द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा –

चितरी

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु विधिनायक भगवान श्री आदिनाथ की प्रतिमा प्रदान करने का सौभाग्य श्री आदिनाथ चेत्यालय परिवार श्रीमती हंसा देवी,शाह भूपेश मोहिता देवी,शाह मधोक, शीतल देवी शाह परिवार प्राप्त हुआ है,

 

 

 

 

पूज्य मुनि श्री 108 सुयत्न सागर महाराज,आर्यिका 105 श्री सुनिधिमती माताजी के सानिध्य में प्रतिमा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तथा आदिनाथ चेत्यालय में प्रतिष्ठा के मुख्य पात्रों का सम्मान किया गया।

इसके साथ ही शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता की रक्षार्थ 48 दिनों से अन्न व चीनी का त्याग करने वाले भावेश जैन का भी अभिनंदन किया गया। जिनकी अनुमोदना में डूंगरपुर क्षेत्र के 10 गावों के जैन समाज के महानुभाव सम्मिलित हुए साथ त्यागी जन ब्रह्म संध्या दीदी,ब्रह्म अलका दीदी व ब्रह्म चंद्रप्रभा दीदी जी,नितिन भैया सिपुर आदि मुख्य गणमान्य भी सम्मिलित रहे।

 

शाह भूपेश जैन ने सपरिवार अत्यंत भक्ति भाव व धूमधाम से आज विधिनायक प्रतिमा जी को प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु श्री जैन समाज चितरी को समर्पित की। इस अवसर पर शाह भूपेश जैन परिवार द्वारा श्री समाज चितरी व आगंतुक समस्त बंधुजनो का स्वामी वात्सल्य भोज का पुण्य लाभ भी प्राप्त किया।

अभिषेक जैन लुहाडिया
रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *