खाद बीज दवाइयों की दुकान और कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्घाटन
रामगंजमंडी क्रय विक्रय सहकारी समिति मुख्यालय पर किसानों को नियमित खाद बीज के साथ ही दवाइयां नियमित रूप से उपलब्ध हो सके इसके लिए एक काउंटर की शुरुआत की गई साथ ही किसानो को हंकाई बिजाई के लिए बाजार दर से कम पर किराए पर ट्रैक्टर की उपलब्धता के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्घाटन क्रय विक्रय सहकारी समिति रामगंजमंडी के अध्यक्ष अब्दुल सलाम,उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बताया कि रामगंजमंडी क्रय विक्रय सहकारी समिति मुख्यालय पर एक नियमित काउंटर की शुरुआत की गई है जहां किसानो उचित मूल्य पर बाजार दर से प्रतिस्पर्धा करते हुए अच्छे गुणवत्तायुक्त खाद ,बीज के साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे बाजार में आने वाले नकली खाद ,बीज और दवाइयों पर नियंत्रण हो सकेगा और किसानो को अच्छे उत्पाद मिल सकेंगे।

इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा अब रामगंजमंडी नगर और आस पास के गांवों के किसानों को बाजार मूल्य से कम पर किराए ट्रैक्टर और हंकाई बिजाई मशीनों की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे छोटे और गरीब किसानों को भी ट्रैक्टर की सुविधा मिलेगी ।


इस अवसर पर समिति के सदस्य शंभू सिंह शक्तावत ,जितेंद्र चोपड़ा ,रमेशचंद सेन,नरेंद्र गुर्जर ,राधेश्याम अहीर , मैनेजर दलीप सिंह यादव ,देवेन्द्र योगी , ओम मीणा सहित कृषि विभाग के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

