आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सिद्ध हस्त कर कमलों से 2 अक्टूबर 2025 को अतिशय क्षेत्र टोंक में होगी जैनेश्वरी दीक्षा

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सिद्ध हस्त कर कमलों से 2 अक्टूबर 2025 को अतिशय क्षेत्र टोंक में होगी जैनेश्वरी दीक्षा

टोंक अतिशय क्षेत्र टोंक में जब से आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सहित विराजित है प्रतिदिन अनेकों धार्मिक महोत्सव चल रहे हैं जिससे सभी लाभांवित हो रहे हैं इसी क्रम में टॉप नगर में आचार्य श्री अपने सिद्ध हस्त कर कमलो से दूसरी बार टोंक नगर में दीक्षा देंगे।अहमदाबाद जिले के कलोल नगर के श्री अवनीश भाई 69 वर्ष ने टोंक नगर में विराजित आचार्य श्री वर्धमान सागर जी को दीक्षा हेतु श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया।इनकी पत्नी श्रीमती नैना से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती प्रभावती श्री रतिलाल वखरिया के यहां 14 अप्रैल सन 1956 को जन्मे विवाहित 3 पुत्रियों के भरे पूरे परिवार के अवनीश भाई की दीक्षा टोंक नगर में 2 अक्टूबर 2025 को श्री आदिनाथ जिनालय नसिया परिसर में होगी।राजेश पंचोलिया अनुसार इस सूचना से परिजनों एवं समाज में हर्ष व्याप्त है उल्लेखनीय हे कि आपके साले सा मुनि श्री पदम कीर्ति सागर ओर उनकी पत्नी ने भी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से ही दीक्षा लेकर आर्यिका श्री प्रेक्षा मति होकर संघस्थ है राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *