आस्था के नाम पर अव्यवस्था, मासूम बच्चों को बनाया गया इंतज़ार का शिकार

राज्य

आस्था के नाम पर अव्यवस्था, मासूम बच्चों को बनाया गया इंतज़ार का शिकार
रामगंजमंडी.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रामगंजमंडी आगमन को लेकर आयोजकों द्वारा 23 जनवरी को सुबह 11 बजे नगर पधारने की घोषणा की गई थी। कहा गया था कि वे साबू क्रीड़ांगन मैदान में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मेगा पेरेंट्स–टीचर मीटिंग (PTM) में बच्चों व अभिभावकों को आशीर्वचन देंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री की उपस्थिति भी बताई गई थी।

 

हकीकत यह है कि राज्य सरकार की मेगा PTM का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी जयपुर में लाईव आयोजित होना था, इसके बावजूद रामगंजमंडी में स्थानीय स्तर पर ऐसा भ्रम फैलाया गया, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री स्वयं पधारने वाले हों।


सुबह 8 बजे स्कूली बच्चों को बुला लिया गया, एक भी बच्चा टिफिन लेकर नहीं आया। मासूम बच्चे सुबह 9 में खड़े रहे। स्काउट के नन्हे बच्चे बैंड लिए इंतज़ार करते रहे, छोटी बालिकाएं थाल और फूल लेकर घंटों खड़ी रहीं। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु केवल एक झलक की आस में बैठे रहे।कार्यक्रम का स्थान पहले साबू क्रीड़ांगन उच्च माध्यमिक विद्यालय , फिर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बदला गया। स्थान बदलने के साथ व्यवस्थाएं भी पूरी तरह चरमरा गईं। अंततः जब यह स्पष्ट हुआ कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री रामगंजमंडी नहीं आ रहे हैं, तब लोगों से अधिक आयोजकों की गैर-जिम्मेदारी उजागर हो गई।

 

 


यह मामला केवल एक कार्यक्रम की असफलता नहीं है, बल्कि प्रशासनिक और आयोजकीय संवेदनहीनता का जीवंत उदाहरण है।जब अतिथि तय ही नहीं था, तो बच्चों और अभिभावकों को क्यों बुलाया गया?और सबसे शर्मनाक सवाल इस अव्यवस्था की कीमत मासूम स्कूली बच्चों से क्यों चुकवाई गई?आस्था के नाम पर भ्रम, प्रचार के नाम पर झूठी घोषणाएं और व्यवस्था के नाम पर लापरवाही रामगंजमंडी की यह घटना सिस्टम पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न छोड़ती है।

यही नहीं पंचमुखी हनुमानजी मंदिर के पास बनाये गए गौमाता चौराहे का शुभारम्भ भी आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री करने वाले है हजारों लोग वहाँ आचार्य की झलक पाने के लिए सुबह से ही खडे थे, किन्तु बाद मे उन्हें निराशा हुई, ओर आयोजक कहते रहे कि महाराज आ रहे है अंत मे घोषणा करनी पड़ी कि कार्यक्रम स्थगित हो गया, लोग निराश होकर लोट गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *