सांगानेर में विशाल जैन पत्रकार संगोष्ठी 26 अक्टूबर को होगी आयोजित 

धर्म

सांगानेर में विशाल जैन पत्रकार संगोष्ठी 26 अक्टूबर को होगी आयोजित 

 

जयपुर, 25सितम्बरसांगानेर के चित्रकू़ंट कालोनी महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान परम पूज्य तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम धर्म प्रभावक, दिव्य तपस्वी, राष्ट्र संत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में “विशाल जैन पत्रकार संगोष्ठी”26 अक्टूबर 2025 रविवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर चित्रकूट कॉलोनी सांगानेर थाना जयपुर में जैन पत्रकार महासंघ (रजि) के तत्वावधान में आयोजित की गई है,

 

 

 

कार्यक्रम में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि 25 सितम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया के नेतृत्व में परम पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल भेंट किया गया

 

तत्पश्चात धर्म चर्चा हुई ,धर्म चर्चा में उदयभान जैन,जैन गजट के राष्ट्रीय संवाददाता राजाबाबू जैन गोधा फागी, स्थानीय समाज के परवेश जैन, राजेश जैन चौधरी आदि पदाधिकारी गण शामिल थे। इस अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अनिल जैन काशीपुरा एवं ओमप्रकाश कटारिया ने महासंघ के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

 

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *