सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह 

राज्य

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह

 

 

धामनोद। धार ।

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा/ब्लॉक शाखा द्वारा निमाड़ केम्ब्रिज पब्लिक स्कूल धामनोद में सेवा निवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ .डी .स्वामी एवम विशेष अतिथि रामेश्वर पवार रहे।

 

 

कार्यक्रम में 25 पेंशनर्स का शाल श्रीफल एवम पुष्प माला से स्वागत कर उन्हें ससम्मान संघ में सम्मिलित किया।इसअवसर पर एल .आर. पटेल को तहसील शाखा धरमपुरी का मुख्य परामर्श दाता एवम हुकुम पाटीदार को तहसील प्रवक्ता का नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका भी स्वागत शाल श्रीफल एवम पुष्प माला से किया गया।उनकी नियुक्ति पर उपस्थित समस्त पेंनशनर्स साथियो द्वारा स्वागत कर बधाइयां दी गई। स्वागत भाषण ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को तहसील अध्यक्ष देवीसिंग वर्धमान,संभागीय महामंत्री शहीद खान,एल आर पटेल,हुकुम पाटीदार, द्वारा संबोधित किया गया।राधेश्याम पाटीदार ब्लॉक उपाध्यक्ष नंदराम कर्मा वरिष्ठ पेंनशनर्स के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन शहीद खान द्वारा किया गया। अंत मे आभार सचिव देवकरण पाटीदार द्वारा व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *