राजस्थान के औद्योगिक भविष्य की नई उड़ान: रामगंजमंडी में उत्साह के साथ देखा गया प्रधानमंत्री मोदी के बालोतरा रिफाइनरी उद्घाटन का लाइव प्रसारण

राज्य

राजस्थान के औद्योगिक भविष्य की नई उड़ान: रामगंजमंडी में उत्साह के साथ देखा गया प्रधानमंत्री मोदी के बालोतरा रिफाइनरी उद्घाटन का लाइव प्रसारण

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने कहा— बालोतरा रिफाइनरी बनेगी रोजगार, निवेश और विकास का नया इंजन

रामगंजमंडी। राजस्थान के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा स्थित ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर का नगरपालिका रामगंजमंडी में लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और बालोतरा रिफाइनरी परियोजना को राजस्थान के आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में निवेश के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।

 

इस अवसर पर निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, आदर्श विद्या मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपचंद जैन, विपिन भाई, दीनदयाल उपाध्याय मंच के जिला संयोजक नरेंद्र राजा, भाजपा नेता बाबूलाल मेघवाल, नितिन शर्मा, नगर उपाध्यक्ष लोकेश आचोलिया, नगर महामंत्री विशाल जैन, धर्मपाल घाटोड़, शिवराज मीणा, कमल वैष्णव, महेश नामदेव, संदीप सिंह चंद्रावत, रामेश्वर अहीर, सचिन सक्सेना, पंकज पारेता, युवा नेता राजकुमार धाकड़, जगदीश राठौर, दौलत यादव, सद्दाम काका, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मणी गहलोत, महिला नेता निहारिका चौहान, धन कंवर, संतोष पांचाल, अनुसूया नागर, युवा नेता अभिषेक सेन, प्रभुलाल चंदक, सफाई इंस्पेक्टर हरिओम मेघवाल, शब्बीर भाई, मोहित पोरवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर भारत माता के जयघोष के साथ प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित नागरिकों ने विश्वास जताया कि बालोतरा रिफाइनरी परियोजना आने वाले वर्षों में राजस्थान को औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *