महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा जौलाना सीएचसी में बेबी किट वितरणरिपोर्ट : सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)*

धर्म

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा जौलाना सीएचसी में बेबी किट वितरणरिपोर्ट : सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)

 

नौगामा, 18 सितंबर।

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के सौजन्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जौलाना (तहसील गढ़ी) में *बेबी किट वितरण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के गवर्निंग काउंसिल सदस्य **डॉ. सर्वेश जैन**, शाखा अध्यक्ष **सुरेश चंद्र गांधी**, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय जौलाना के प्रधानाचार्य **प्रवीण पाटीदार**, शाखा सचिव **कैलाश पंचोरी**, वीर सदस्य **जगजी कटारा** एवं **नरेश जैन कमल पंचोरी** सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा की ओर से **डॉ. सर्वेश जैन** को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान करने से हुई।

 

शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से आसपास के गाँवों के *प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों* में नियमित रूप से *बेबी किट वितरण* किया जाता है। इन किट्स का उद्देश्य है—

नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाना मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्रोत्साहन देना

ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना

 

इस अवसर पर **डॉ. सर्वेश जैन** ने कहा – *“डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को पुराने कपड़े पहनाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, बेबी किट में उपलब्ध स्वच्छ व नए वस्त्र शिशु को सुरक्षित रखते हैं और उसका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।”*

 

उन्होंने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की *भूरि-भूरि प्रशंसा* करते हुए संगठन को साधुवाद दिया और कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

 

कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल *एपेक्स* से प्राप्त *गोल्डन जुबली का महावीर प्रवाह अंक* स्टाफ साथियों को भेंट किए गया

 

इस आयोजन का संचालन **जगजी कटारा** ने किया तथा स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ सदस्य **नरेश पांचाल, सतीश (नर्सिंग स्टाफ)** आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *