ब्रा. शुभम भैया और पुनीत भैया की शिरपुर में होगी दीक्षा बुधवार को
सागर/
सागर के दो युवा सांसारिक मार्ग को छोड़कर वैराग्य के मार्ग पर जा रहे हैं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संघ का विस्तार 21 दिसंबर को महाराष्ट्र में स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र अंतरिक्ष पार्श्वनाथ शिरपुर में दीक्षा समारोह के द्वारा हो रहा है। वैसे तो 24 दीक्षाएं हो रही हैं इनमें से दो ब्रह्मचारी भैया सागर के हैं जो आचार्य भगवन से बुधवार को दीक्षित होंगे।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना से मिली जानकारी अनुसार विजय टॉकीज स्थित संजय कॉलोनी के निवासी श्री रमेश जैन श्रीमती सविता जैन किल्लाई वालों के सुपुत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट ब्रह्मचारी शुभम भैया 25 वर्ष ने आचार्य भगवान से वर्ष 2017 में ब्रह्मचर्य व्रत लिया था और वैराग्य के मार्ग पर चल रहे थे। वर्तमान में पूज्य योग सागर महाराज जी के सानिध्य में ब्रह्मचारी के रूप में अपनी साधना कर रहे थे। तीन बहनों में एक बहन ब्रह्मचारिणी दीदी हैं और दो बहने शादीशुदा हैं। एम कॉम, सीए तक शिक्षित शुभम का जन्म 12 दिसंबर 1997 को हुआ था उनकी मौसी ब्रह्मचारिणी संगीता दीदी अनंतपुरा है।
जबकि दूसरे बाहुबली कॉलोनी सागर निवासी पुनीत भैया सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैदराबाद में थे। और 40 लाख का पैकेज उनका था। लगभग 11 वर्ष तक उन्होंने कंप्यूटर साइंस मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी की। उनका जन्म 18 नवंबर 89 को शाहगढ़ में श्रीमती विमला जैन
पिता श्री हरीश जैन रिटायर्ड एसबीआई के घर हुआ। प्रथम ब्रह्मचर्य व्रत 30 मई 2018 पपौरा जी में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने 2 वर्ष का दिया था। द्वितीय ब्रह्मचर्य व्रत: 3 जनवरी 2021 नेमावर में

आजीवन व्रत लिया और संघस्थ 27 सितंबर 22 शिरपुर (जैन) मे थे।
दमोह जिले से तीन भैया की दीक्षा हो रही है।
मुकेश जैन ढाना से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी
