दीक्षार्थी की निकलेगी भव्य वैराग्य यात्रा, सामूहिक गोद भराई का होगा आयोजन*

धर्म

*दीक्षार्थी की निकलेगी भव्य वैराग्य यात्रा, सामूहिक गोद भराई का होगा आयोजन*

देवली, विवेकानंद कॉलोनी में चल रहे स्मृति परिवर्तन वर्षा योग 2025 के अंतर्गत 23 नवम्बर 2025 को सवाईमाधोपुर में गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमती माताजी के कर कमलों से होने वाली भव्य जैनेश्वरी दीक्षा की दीक्षार्थी देशवृति सुमन दीदी एटा यूपी की वैराग्य यात्रा 18 सितम्बर 2025 को सांय 7 बजे परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज के दिशा निर्देशन में निकाली जाएगी!

   

मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की यह यात्रा चंद्रप्रभु जैन मंदिर सदर बाजार से शाम 7बजे प्रारम्भ होते हुए महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, गांधी पार्क वहां से पुनः मुख्य बाजार से शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी होते हुए पार्श्वनाथ धर्मशाला रात्रि 8:15 बजे पहुंचेगी,

 

 

जहां पर दीक्षार्थी की गोद भराई का सामूहिक समारोह अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजन में आयोजित होगा !

  संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *