जैन जगत के लिए आए गौरव के पल राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा को भारत सरकार के.. आयुष मंत्रालय एवं एवं वस्त्र मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति में हुए सदस्य नामित 

धर्म

जैन जगत के लिए आए गौरव के पल राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा को भारत सरकार के.. आयुष मंत्रालय एवं एवं वस्त्र मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति में हुए सदस्य नामित 

     आगरा 

  जैन जगत के लिए एक हर्षदायक सूचना है की आगरा नगर के गौरव जैन समाज की शान वर्तमान में राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन आगरा को भारत सरकार की आयुष मंत्रालय एवं वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नामित किया गया। इस नियुक्ति से संपूर्ण जैन जगत में हर्ष की लहर है।

 

 

 

       आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सपने को लगे पर 

          इस इस नियुक्ति के बाद सभी के मन में एक आशा की किरण और विश्वास पैदा हुआ है कि इनके नेतृत्व में आचार्य भगवन 108विद्यासागर जी महाराज जो सपना देखा था कि हिंदी का प्रचार प्रसार हो। उनकी नियुक्ति से इन सपनों को पर लग गए हैं।

 

 

 

 वर्तमान में आचार्य भगवन 108समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से जो भाषा हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु मार्गदर्शन से प्रयत्न हो रहे है, उन्हें मजबूती प्रदान होगी, और इसमें जैन समाज की सहभागिता बढ़ेगी।श्री नवीन जैन ने जैन जगत की प्रभावना में अनुकरणीय कार्य किए हैं निश्चित रूप से यह गौरव के पल है।

 

 

हिंदी सलाहकार समितियाँ भारत सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके अधिकाधिक प्रयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित की जाती हैं। इन समितियों का दायित्व न केवल हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करना है, बल्कि राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियमावली तथा केंद्र सरकार की भाषा-नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी निगरानी रखना है। समितियाँ समय-समय पर अपनी सिफ़ारिशें और वार्षिक प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत करती हैं।समिति के कार्यकाल की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में रहेगा।गौरतलब है कि नवीन जैन वर्तमान में रक्षा संबंधी स्थायी समिति तथा गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के भी सदस्य हैं। इस प्रकार उन्हें एक साथ कई महत्वपूर्ण समितियों में शामिल होने का अवसर मिला है, जिसे राजनीतिक व प्रशासनिक दृष्टि से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 

हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है। नवीन जैन 

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि वे समिति के माध्यम से हिंदी भाषा को और अधिक प्रभावी बनाने, सरकारी कार्यों में इसके सहज एवं व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

 

 

 निश्चित रूप से यह नियुक्ति सांसद नवीन जैन की सक्रिय भूमिका, उनके व्यापक अनुभव और हिंदी भाषा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उम्मीद की जा रही है कि उनके प्रयासों से आने वाले समय में हिंदी को और सशक्त पहचान मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में इसके प्रयोग को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

      संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *