ऐतिहासिक 388 संतों के मंगल प्रवेश में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पैदल चले
इंदौर
संपूर्ण भारतवर्ष में आज जिस क्षेत्र की चर्चा है वह सिर्फ एक ही है जी हां सुमति धाम इंदौर जहां पर 388 संत विराजमान है। यहां पर आचार्य गुरुवर विशुद्ध सागर महाराज का पट्टाचार्य महोत्सव संपन्न होने जा रहा है।
कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि यह एक महाकुंभ है। पहले इंदौर को अहिल्या की नगरी के रूप में जाना जाता था आज से इंदौर को धर्म नगरी के रूप में जाने जाने लगा है रविवार की बेला में आज इंदौर धर्म की गंगा में सारा बोर हो रहा था चारों ओर दिगंबर संतो की जय जयकार और सुनाई पड़ रही थी। जब आचार्य साधु संत माताजी आदि इंदौर की सड़कों पर चल रहे थे मानो लग रहा था कि साक्षात समवशरण आया हो।

इन अलौकिक पलो को हर कोई अपने कमरे में कैद करता नजर आ रहा था एवं अपनी पलकों से इन दृश्यों को निहार रहा था।
क्या नेता क्या प्रशासन हर कोई बस अपने कार्यों में लगा हुआ था नहीं इंदौर के विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय पूरे मार्ग में जो लगभग 6 किलोमीटर से अधिक था उसमें पैदल चले। देख कर लगा था की सारा प्रशासन गुरु चरणों में नतमस्तक का निश्चित रूप से आज इंदौर नगर ने एक स्वर्णिम इतिहास लिख दिया।
इन पलों में श्री विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया गया और वे संतों के चरणों में नतमस्तक दिखाई दिए। इन पलों को सांझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि आज इंदौर के गांधी नगर स्थित श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय में परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रिय शिष्य, अध्यात्म योगी, चर्या शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी मुनिराज के पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा संस्कार महा महोत्सव में सहभागी बनने का पुण्य सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मुझे महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर संतश्री की अगवानी का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। साथ ही कार्यक्रम में मंच पर विराजित मुनि श्रेष्ठों के चरणों में नमन कर उनका पावन आशीर्वाद ग्रहण किया।

आयोजन ने अंतर्मन को अद्वितीय आध्यात्मिक शांति एवं ऊर्जा से अभिभूत कर दिया।
नमोस्तु गुरुवर🙏
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


