अंग्रेजी नूतन वर्ष पर निवाई में वात्सल्य वारिघि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान से होगी नए वर्ष की शुरुवात
निवाई राजस्थान
प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्य श्री शांति सागर जी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी निवाई संघ सहित विराजित हैं
निवाई की भक्ति रंग लाई, और निवाई को अंग्रेजी नूतन वर्ष आचार्य श्री संघ सानिध्य में मनाने का पुण्य अवसर मिला। श्री विमल जोला ,श्री पवन बोहरा, श्री हेमंत चवरिया ने बताया कि पहली जनवरी को प्रातः काल आचार्य श्री वर्धमान सागर जी केशलोचन करेगे। दोपहर को 1008 श्री शांति नाथ भगवान का जिनाभिषेक के बाद मंडल विधान की पूजन होगी। वात्सल्य वारिघि
आचार्य श्री की पूजन बहुत ही भक्ति भाव से की जावेगी।
शाम को महाआरती के बाद भक्ति की जावेगी।

मंडल विधान के पुण्यार्जक श्री महावीर प्रसाद,श्री ओमप्रकाश,श्री जितेन्द्र एवम् श्री गजेन्द्र चवरिया परिवार निवाई है ।उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री का श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र से मदन गंज किशनगढ़ की और मंगल विहार चल रहा है। अनुकरणीय एवम् प्रशंसनीय यह हैं कि जहां श्रावक नए वर्ष पर पार्टी करते हैं,वही आचार्य श्री ने उपवास कर समाज को अनुकरणीय संदेश दिया हैं कि नूतन वर्ष पर मंदिर जी में धार्मिक पूजन आदि करना चाहिए।
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सल्य वारिघि भक्त परिवार
संकलन अभिषेक लुहाड़िया
रामगंज मंडी
