परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्री अग्रवाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (बड़ा मंदिर ) नैनवा में हुआ महिला सेमिनार (शिविर) कार्यक्रम संपन्न

भारतीय संस्कृति फैशन के लिए नहीं श्रृंगार के लिए प्रधान है ,सभी महिलाएं श्रंगार तो करें पर फैशन नहीं करें क्योंकि फैशन की सामग्री लाखों जीवो की हत्या करके बनाई जाती है विज्ञाश्री
जयपुर/
भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ के पावन सानिध्य में नेनवा शहर में आज आदर्श नारी बनने हेतु महिला सेमिनार शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि इसी कार्यक्रम की शुरुआत नृत्यमय मंगलाचरण, चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन के साथ हुई तत्पश्चात पूज्य गुरु मां ने भारतीय महिला के आदर्शो पर विशेष विवेचन करते हुए प्रवचन में कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति फैशन के लिए नहीं श्रृंगार के लिए प्रधान है, श्रृंगार वह है जो आंखों से सुख दे , तथा फैशन में वह है जो आंखों को झुका दे | फैशन और श्रृंगार में उतना ही अंतर है जितना कि मिनरल वाटर और झरने के पानी में,फैशन की दुनिया चाह से शुरू होती है, तथा वहां से ही गति पकड़ती है और आह पर समाप्त होती है आज की महिलायें जो फेशन पर लाखों रुपए खर्च करती है उन्हें संबोधित करते हुए गुरु मां ने कहा कि प्रसन्नता चेहरे की ऐसी सुंदरता है

जिसके लिए मेकअप की आवश्यकता होती है,सभी महिलायें श्रृंगार तो करें पर फैशन नहीं करें क्योंकि फैशन की सामग्री लाखों जीवो की हत्या करके बनाई जाती है| वर्तमान में फैल रही कुरीति अर्थात भ्रणहत्या जैसे जघन्य पाप को रोकने के प्रयास हेतु गरु मां ने कहा न+ आरी जो, आरी का काम न करे वह है नारी लेकिन आज की नारी ने अपनी परिभाषा बदल दी , आज वह अपनी ही संतान को पैसे देकर पेट में ही कटवाने लगी है,गर्भ को गिराने वाली महिला कृतियां ,शुकरी नागिन एवं कसाई से भी बीती कहलाती है, अत: गुरु मां ने सभी महिलाओं को शिविर के अंतर्गत फैशन भ्रणहत्या का त्याग का संकल्प दिलाया और समाज को नहीं दिशा प्रदान की।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान
