रोहिणी दिल्ली की ओर शीघ्र होगा मंगल विहार

धर्म

रोहिणी दिल्ली की ओर शीघ्र होगा मंगल विहार
बड़ागाँव बागपत
महाभारत कालीन पुण्यधरा ऐतिहासिक नगरी बागपत स्थित अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में भगवान पार्श्वनाथ जिनबिम्ब शताब्दी प्रकट महोत्सव एवं श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के विराट आयोजन का व्यापक धर्मप्रभावना पूर्वक संपन्न होने के पश्चात् प्रशममूर्ति आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री108 अतिवीर जी मुनिराज का शीघ्र ही राजधानी दिल्ली की धर्मनगरी रोहिणी-पीतमपुरा क्षेत्र की ओर मंगल विहार प्रारम्भ होने जा रहा है।
श्री दिगम्बर जैन महासभा (रोहिणी-पीतमपुरा) के महामंत्री श्री राकेश जैन ‘कलकत्ता वालों’ ने बताया कि क्षेत्र में स्थित 25 जिन मन्दिरों की संयुक्त संस्था द्वारा प्रति वर्ष सामूहिक रूप से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन दिनांक 14 अप्रैल 2022 को जापानी पार्क में होने जा रहा है जिसके लिए एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने बड़ागांव पहुंचकर पूज्य आचार्य श्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया, व पावन सान्निध्य हेतु श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया।
आचार्य श्री ने भक्तों की प्रबल भावना को देखते हुए सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर मंगल आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि बड़ागांव से मंगल विहार कर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आचार्य श्री का शीघ्र ही रोहिणी में भव्य मंगल प्रवेश होगा। तथा राजधानी दिल्ली में अनेक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *