आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का प्रथम बार धामनोद में मंगल प्रवेश
धामनोद
पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी का धामनोद में प्रथम बार मंगल प्रवेश 21 अप्रैल को गुरुवार को हुआ व राज पैलेस पर आहार चर्या सम्पन्न हुई।
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर महाराज का 10 मुनिराजों 15 आर्यिकाओं तथा 2 क्षुल्लको सहित धामनोद से 4 km पूर्व नगर के बाहर राज पैलेस में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
हज़ारों भक्तो का लगता तांता बढ़ने लगा है।
श्री राजेश पंचोलिया इंदौर ने जानकारी देते हुए बताया की जैसे जैसे आचार्य भगवान के कदम खरगोन धार जिले की ओर बढ़ रहे है,वैसे ही हजारों भक्तों का तांता बढ़ता ही जा रहा है।समीप धामनोद, महेश्वर, मंडलेश्वर, बड़वाह, सनावद, खंडवा, इंदौर, धार,मनावर, बाकानेर, कसरावद, बामन्दि, धरमपुरी, रतलाम, मंदसौर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि अनेक नगरों राज्यो से भक्त आकर अपने अपने नगरों की ओर विहार करने का निवेदन कर रहे है।
आचार्य श्री के चतुर्विध संघ सहित अल्प विश्राम की धामनोद में संभावना है।
वही दिगम्बर जैन समाज धामनोद ही नही, सम्पूर्ण नगर में उत्साह पूर्वक शानदार आगवानी की तैयारी की गई। जैन समाज धामनोद के अध्यक्ष श्री राकेश जैन, श्री दीपक प्रधान, श्री राजा भाई, श्री नरेंद्र, श्री संदीप मंडलोई, श्री सचिन, डॉ विनय, श्री सुनील, श्री महेश, श्री पीयूष जैन, श्री राजेश, श्री संजय ड्रा,श्रीमती सुरेखा, प्रकाश कियावत, श्रीमती पूर्णिमा, श्रीमती सुरक्षा,श्रीमती मीना प्रधान, सहित सभी के द्वारा विशेष तैयारी की गई।
खंडवा खरगोन जिले मध्यप्रदेश तथा राजस्थान गुजरात के अनेक नगरों से श्रद्धालु अपने नगरों में आगमन का निवेदन कर रहे है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी


