भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण, अनंत चतुर्दशी, रत्नत्रय धर्म,सोलहकारण पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट नौगामा
उत्तम ब्रह्मचर्य के दिन आज प्रातः आदिनाथ मंदिर समवशरण मंदिर, नसिया जी में विशेष शांति धारा के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिनाथ मंदिर में 52 डेरी जिनालय स्थित आदिनाथ पारसनाथ शांतिनाथ नेमिनाथ की चार मुख्य वेदी के साथ सभी प्रतिमाओं का अभिषेक शांति धारा की गई शांति धारा के पश्चात पंडाल में देव शास्त्र गुरु,सोलह कारण पूजा बड़े भक्ति भाव से संदीप भैया रमेश चंद्र गांधी गीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लहरियों के साथ बालिका एवं महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य करते हुए पूजन के अर्ध चढ़ाए एवं भगवान वासुपूज्य मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य नानावटी श्रीपाल, पंचोरी आस्था सुभाष चंद्र मोतीलाल को प्राप्त हुआ, आज इस अवसर पर 10 उपवास करने वाले निहारिका जैन भरत नानवटी द्रव्य के साथ चांदी का कलश भेट किया गया दोपहर में भैया जी द्वारा उत्तम ब्रह्मचर्य पर मांगलिक प्रवचन हुआ शाम को भक्तामर 48 दीप विधान के बाद महा आरती बड़े भक्ति भाव से गीतकार पंकज जैन के स्वर लहरों के साथ की गई उसके उपरांत भैया जी द्वारा ब्राह्मी सुंदरी बालिका मंडल, एवं स्वाध्याय नवयुक मंडल का नामकरण अनेकांत मंडल किया गया एवं सभी का शपथ ग्रहण करवाया गया शपथ ग्रहण के बाद भैया जी ने बताया कि सभी बालिका एवं नवयुवक मण्डल को वर्ष पर्यंत जिनवाणी संरक्षण मंदिर में वैयावृत्ति का दायित्व प्रदान किया गया
इस अवसर पर समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया इस वर्ष श्रेष्ठ अध्ययन करने वाले छात्र-छात्रा एवं इस वर्ष सरकारी नौकरी लगी है उन संभागियों को श्री समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

