तपोभूमि मे होने जा रहा है भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

धर्म

तपोभूमि मे होने जा रहा है भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

उज्जैन

पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज की निश्रा मे भव्य पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा जिसको लेकर व्यापक तैयारिया की गई है यह आयोजन इंदौर रोड स्थित श्री महावीर तपोभूमि मे होने जा रहा है आपको बता दे उज्जैन  संभाग
का पहला ऐतिहासिक पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा जो  तपोभूमि के प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज के सान्निध्य में 21 से 25 अप्रैल तक सम्पन्न होगा। होने वाले इस विशाल पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मे पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया शुरू हुई हो गई है।
इस आयोजन में पाषाण और अष्टधातु की लगभग सैकड़ों दिगंबर जैन मूर्तियों में मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। मीडिया प्रभारी डॉ. सचिन कासलीवाल के अनुसार लगभग 2601 साल पहले भगवान महावीर स्वामी उज्जैन आए थे। यहां मुक्तक नामक श्मशान में उनके द्वारा तप किया गया था। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित श्री महावीर तपोभूमि में भगवान महावीर भगवान की प्रतिमा है।

भक्तो के लिए भोजन की व्यवस्था

इस आयोजन मे शामिल होने वाले भक्तो के लिये भोजन की अलोकिक व्यवस्था की गई है जिसमे
हजार लोगों के एकसाथ भोजन करने की व्यवस्था बनाई है।  इसमे आम यात्रियों से लेकर, मुख्य पात्रों, सामान्य पात्रों, त्यागी वृत्तियों, स्वयंसेवकों के लिए अलग-अलग भोजनशालाएं तैयार की गई हैं। साथ ही यहां भोजन बनाने के लिए सैकड़ों लोगों की टीमें पहुंच चुकी हैं। आयोजन का उत्साह सर चढ़कर बोल रहा है वही  कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने अतिथियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था तक की है।विशाल संख्या में भक्तो का  यहां क्रम शुरू हो गया है।  वही आयोजन समिति ने स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक लाने व जानकारी के लिए समिति बनाकर व्यवस्था भी की है।

24 अप्रैल को आचार्य श्री के कर कमलो से होगी  जैनेश्वरी दीक्षा  
इसी तारतम्य मे तपोभूमि में आचार्य श्री  प्रज्ञासागर महाराज के कर कमलो से 24 अप्रैल को  जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षार्थी के रूप मे ब्रह्मचारी श्री गुलजारीलाल (83), सुभाष भैया (72), सोधर्म भैय्या सदलगा (17) मोती रानी (63) दीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *