तीर्थराज सम्मेदशिखर जी के तलहटी में अतिशय क्षेत्र निमियाघाट में फागुन कृष्ण बारस को अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में मुनिसुब्रतनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया।
निमियाघाट-(पारसनाथ)
अन्तर्मना प्रसन्नसागर महाराज के सानिध्य में निमियाघाट जैन मंदिर में प्रातः गुरु भक्ति के साथ सैकड़ो लोगो द्वारा अतिशय कारी चिंतामणि 1008 श्री पारसनाथ भगवान ओर 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महमस्तकाभिषेक किया गया। अभिषेक के साथ अन्तर्मना के मुखारविंद से विश्व शांति धारा वाचन किया गया इसके पश्चात 1008 मुनिसुब्रतनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष पूजन के साथ निर्वाण लाडू भक्ति भाव के साथ चढ़ाया गया ।
तत्पश्चात अन्तर्मना आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि एक निर्वाण कांड पढ़ने से 64 तीर्थ का दर्शन का पुण्य मिलता है और एक बार पहाड़ की वंदना करने से अनंतानंत पुण्य का संचय होता है आगे कहा कि फूलों ने कभी भौरे को इनवीटेशन कार्ड नहीं दिया कि आओ मैं खिल गया हूँ, मेरा मकरंद लो। सूरज कभी नहीं कहता – मेरे में कितना तेज है। • सांगर कभी नहीं कहता- मैं कितना गहरा हूँ ।

आज हम आलोचना सुनकर नहीं, बल्कि प्रशन्सा सुनकर बर्बाद हो रहे हैं। स्वयं की प्रशन्सा सुनकर फूलना यानि दुःख में कूलने का निमंत्रण है। आज हमारी सबसे बड़ी कमजोरी स्वयं की प्रशन्सा सुनना बन गया है। जब तक लोग हमारी प्रशन्सा करते हैं, गुणानुवाद करते हैं, तब तक वो हमारे परम मित्र है, परम भक्त है, परम हितैषी है। बल्कि होना ये चाहिए कि हम अपने गुणों को, सत्कार्यों को, नेक कार्यों को, इनता श्रेष्ठ बनायें जिससे सामने वाला आपको देखकर आपका मुरीद हो जायेगा। गुणों से प्रभावित होने वाले, हो सकता है वो आपकी, आपके सामने प्रन्शसा ना करे लेकिन मन ही मन आपको अपना आदर्श बना कर अपनी चेतना को प्रकाशित कर ले। इसलिए कोई भी कार्य करें तो प्रन्शसा सुनने की अपेक्षा ना रखें। अपने कार्य को इतनी इमानदारी और मनोभाव से करें, कि शत्रु भी आपकी सफलता एवं समर्पण के सामने नतमस्तक हो जाये.दिन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के सभी पदाधिकारी गण आचार्य श्री को पूर्ण तैयारी की जानकारी दी ।संदया में भब्य गुरुभक्ति किया गया ।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आकाश जैन,बिट्टू जैन भोपाल,कोडरमा से आशीष जैन,पिंटू जैन,संजय ,राज कुमार अजमेरा,धनबाद से वंदना -मनोज जैन,गिरिडिह से राजन साह आदि उपस्थित थे ।
कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
