अर्हयोग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज संघसानिध्य में 27 फरवरी से होगा नंदीश्वर महामंडल विधान शहपुरा में

धर्म

अर्हयोग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज संघसानिध्य में 27 फरवरी से होगा नंदीश्वर महामंडल विधान शहपुरा में

शहपुरा
युग शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से उनके सुयोग्य शिष्य अर्ह योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराजमुनि श्री चंद्र सागर महाराज
के सान्निध्य में संभावित अष्टानिका महापर्व पर परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्यसागर प महाराज द्वारा रचित नंदीश्वर महामंडल विधान का आयोजन गुरुदेव की परम कृपा प्राप्त नगरी शहपुरा भिटोनीजिला जबलपुर में दिनांक 27 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होने जा रहा है।आप सभी सादर आमंत्रित है।

 

 

 

शुभांशु जैन शहपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य मुनि संघ का मंगल प्रवेश 26 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे होने की संभावना है। व ऐसी क्रम में दोपहर 2:00 विधान के पात्रों का चयन किया जाएगा। महामंडल विधान का भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी शहपुरा मैं संपन्न होगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर नरसिंहपुर मार्ग पर स्थित है। यहां के निकटवर्ती स्टेशनों में भिटोनी की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। एवं अन्य स्टेशनों में मदनमहल 28 किलोमीटर,


जबलपुर जंक्शन 32 किमी, श्रीधाम(गोटेगांव) 20 किमीनिकटवर्ती दर्शनीय एवं तीर्थ क्षेत्रपिसनहारी की मढिया जबलपुर 23 किमी, पयोदय अतिशय क्षेत्र भेड़ाघाट 18 किमी, अतिशय क्षेत्र कोनी जी 25 किमी इसी के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन से समय समय पर सिटी बस शहपुरा के लिए उपलब्ध है।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *