डाक्टर कल्याण गंगवाल को जीवदया और परोपकार के क्षेत्र में कार्य करने हेतु विमान नगर जैन समाज ने किया सम्मानित

धर्म

डाक्टर कल्याण गंगवाल को जीवदया और परोपकार के क्षेत्र में कार्य करने हेतु विमान नगर जैन समाज ने किया सम्मानित
पुणे
एक ऐसी शख्शियत जिनका नाम ही काफी है जो प्राणी मात्र के कल्याण के लिए अग्रसर रहते हैं जी हां हम बात कर रहे हैं जीव दया शाकाहार के प्रचार प्रसार में अग्रणी डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे की

 

 

जिन्होंने जीव दया परोपकार के क्षेत्र में कार्य करते हुए एवं शाकाहार का प्रचार प्रसार करते हुए एक कीर्तिमान लिखा है इनकी जितनी उम्र है उससे ज्यादा तो इन्हें पुरस्कार मिल चुके हैं

करते है १८दिन के पर्व पयूर्षण पर्व
आपको बता दें वर्षों से १८दिन के पर्व पयूर्षण (८दिन श्वेताम्बर परंपरा के और १० दिन दिगम्बर परंपरा के)करते है और धर्म साधना करते हैं। इनका कहना है कि क्षमापना दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

 

 

उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के लिए एवं परोपकार के क्षेत्र में सहभागिता देने हेतु आज पुणे नगर की विमान नगर जैन समाज ने प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर उनकी अनुमोदना करते हुए सम्मानित किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *