शरद पूर्णिमा के दो चांद नाटिका के मंचन ने सभी का मन मोहा एवम उत्तम त्याग धर्म की पूजन हुई 

धर्म

शरद पूर्णिमा के दो चांद नाटिका के मंचन ने सभी का मन मोहा एवम उत्तम त्याग धर्म की पूजन हुई 

 सागर 

बासपूज्य दिगंबर जैन मंदिर रामपुरा में आज दसलक्षण पर्व के आठवें दिवस पर उत्तम त्याग धर्म की पूजन हुई दोपहर की बेला में पंडित श्री रविंद्र शास्त्री जी नेउत्तम त्याग धर्म पर प्रकाश डाला उन्होंने जीवन में धन आदि त्याग करने की बात कही और कहा कि त्याग और दान करने से कर्मों की निर्जरा होती है। चार प्रकार के दानों का भी वर्णन किया।

प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य निलेश कुमार नीरज कुमार बांदरी और वरुण बाँझल इलेक्ट्रिक रामपुरा को प्राप्त हुआ ।

 

 सुगंध दशमी के पावन पर्व पर मैत्री महिला मंडल द्वारा सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता एवं गरबा प्रतियोगिता का मंचन किया गया जो बहुत ही अभूतपूर्व रही। इसमें काफी संख्या में महिला शक्ति ने सहभागिता दी। और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में रामपुरा वार्ड में आई सभी -नई बहूओं ने सक्रियता से भाग लिया।

 श्रीमती मीनल लंबरदार नें जानकारी देते हुए बताया कि सभी नई बहुओं ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया एवं अभूतपूर्व प्रस्तुति दी। उत्साह से बरेली वातावरण में संपूर्ण वातावरण भक्ति से परिपूर्ण था।

 

 

श्री अजय लंबरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात्रि बेला में पारस नाथ मंदिर कटरा के मंच पर रात्रि कालीन 9:00 बजे से पाठशाला के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया पर एक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा और उसके पश्चात मैत्री महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा के दो चाँद नामक नाटक का मंचन भी किया जाएगा इसी के साथ उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि बेला में वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में शरद पूर्णिमा के दो चांद नामक नाटिका का प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसमें आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवम आचार्य श्री समय सागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया जो सभी का मन मोह गई। श्री अजय लंबरदार ने बताया कि वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर रामपुर में शुक्रवार की संध्या बेला में लाडू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शाम 6:00 बजे तक लाडू जमा कराने होगे 

   अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *