मानवता, इंसानियत, परोपकार की जिंदा मिसाल : युवा दल:- तलाऊ ग्राम जिला नीमच के पोलीयो ग्रस्त को सोपी 15 हजार की सहायता राशि:-

Uncategorized

मानवता, इंसानियत, परोपकार की जिंदा मिसाल :
युवा दल:-
तलाऊ ग्राम जिला नीमच के पोलीयो ग्रस्त को सोपी 15 हजार की सहायता राशि:-
रामगंजमंडी की सामाजिक संस्था जिसके पास आने वाला कोई भी जरुरतमंद, बीमार, फीस के लिये परेशान विद्यार्थी हो कभी खाली हाथ नही जाता सन् 1990 मे बना युवादल आज एक वट वृक्ष के समान हो गया जिसकी छाया मे रामगंजमंडी नगर, आस पास के गांवो दूसरे जिले और दूसरे राज्यो के लोग आ रहे है। रविवार को राजाराम बेरागी उम्र 38 वर्ष जिसे नीमच और भीलवाडा के लोगो ने युवा दल सचिव राजकुमार पारख के नम्बर देकर एक महीने पहले कहा था कि तुम इनसे मिलो इनकी संस्था युवादल जरूर तुम्हारी मदद करेगी – राजाराम ने मोबाईल के जरिये अपनी पूरी कहानी राजकुमार पारख को 15 दिन पहले बताई और मदद करने की अपील की – इस पर राजकुमार पारख 18 अगस्त को इनके गांव तलाऊ जो कुकडेश्वर के पास है वहां गये लेकिन उस दिन राजाराम बेरागी अपनी मां कमलाबाई की तबियत,दिखाने मनासा गया हुआ था, पारख ने तलाऊ और पास के गांव मे बरलाई के लोगो से राजाराम की जानकारी ली तो लोगो ने बताया कि दोनो पांव से अपंग राजाराम परेशान व्यक्ति है। 20 अगस्त से पर्युषण पर्व चालू हो जाने से श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ का अध्यक्ष होने के कारण पारख दुबारा तलाऊ गांव नही जा सकते थे इसलिये राजाराम को रामगंजमंडी बुलाया – रविवार को रामगंजमंडी पहुचे राजा राम ने बताया कि जब वह 5 वर्ष का था तब बुखार आने पर पास के गांव बरलाई मे एक झोला छाप डाक्टर चाँदमल लोहार के पास लेकर मेरी माँ गई – उस डाक्टर ने मेरी कमर मे एक इंजेक्शन लगाया उसके बाद से ही मेरी दोनो टागे पोलीयो नामक बीमारी की शिकार हो गई- कोराना काल मे लाकडाउन के समय दर्जी का काम करने वाले मेरे पिता रमेश बेरागी का निधन हो गया- अब मैं विकलांग अपनी बूढी मां के साथ रहता हूँ काफी परेशानी के बाद आज राजकुमार पारख का काफी नाम सुनकर इनके पास आया हूँ-

   
:- युवा दल ने की 15 हजार की मदद:- राजाराम वेरागी की पूरी बात सुनने के बाद युवा दल सचिव ने उनकी स्थिती को देखकर युवा दल की तरफ से 15 हजार रुपये की सहायता राशि सोपी एवम राजाराम और उसको लाने वाले व्यक्ति को भोजन करवा कर भेजा –

 
:- युवा दल ने हाल ही में रावतभाटा की एक लडकी आंकाशा की नर्सिग कोचिंग की फीस और उनके मां बाप का घर – जो 50 हजार रुपये मे गिरवी था वह देकर मकान के कागज वापस दिलवाले के कार्य को किया वही दुर्जनपुरा गाँव के 32 वर्षीय युवक भेरुलाल की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी गायत्री को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की.

 

अगस्त माह में ही कोटा के दो विद्यार्थियो की 35 हजार रुपये की फीस और अहमदाबाद की एक लडकी की 31 हजार रुपये की फीस जमा करवाई-
युवा दल एक ऐसी संस्था है जो रामगंजमंडी के सेकडो• परिवारों को प्रतिमाह राशन का सामान दिलवाने का कार्य करती है। राजाराम बेरागी की मदद मे चैरी सलूजा,अनेकांत जैन, बाबू पोरवाल, अमित उपाध्याय रामगुप्ता शरद जैन शैलेन्द्र विनायका, विनोद अग्रवाल युवा दल सदस्यो का योगदान रहा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *