जैन मुनि श्री सुप्रभ सागर महाराज सानिध्य में हुई पत्रकार वार्ता आयोजित

धर्म

जैन मुनि श्री सुप्रभ सागर महाराज सानिध्य में हुई पत्रकार वार्ता आयोजित
बूंदी, 24 अगस्त।
देवपुरा में स्थित जैन संतशाला में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुनिश्री 108सुप्रभ सागर महाराज ने आगामी दशलक्षण पर्व पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

 

इस अवसर पर मुनिश्री 108सुप्रभ सागर महाराज ने दशलक्षण पर्व के महत्व पर बताते हुए कहा कि दशलक्षण पर्व पूजा अर्चना त्याग करने के साथ साथ आत्म कल्याण करने का स्वर्णिम अवसर है। धर्म के दशलक्षण धर्म के उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य, उत्तम ब्रह्म्चर्य पर विस्तार से जानकारी दी। इन दस दिनों में श्रावक संस्कार शिविर के माध्यम से श्रावकों, बच्चों व महिलाओं को जैन धर्म के प्रति संस्कारित किया जाएगा तथा इन दस दिनों में संगीतमय विधि-विधान से धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी। महाराज ने कहा कि पत्रकार पत्रकारिता के माध्यम से धर्म की प्रभावना कर रहे हैं जो एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।

 

चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पदम बरमुंडा व संयोजक कमल कोटिया ने बताया कि रोजाना प्रातः 4ः30 बजे प्रार्थना, उसके बाद दैनिक नित्यकर्म, प्रतिकर्मण, अभिषेक शांतिधारा, दशलक्षण मंडल विधान का आयोजन होगा। देवपुरा जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कोटिया व कोषाध्यक्ष अशोक धानोत्या ने बताया कि रोजाना दशलक्षण मंडल विधान पूजन 9ः30 बजे मुनिश्री के प्रवचन तदुपरांत मुनिश्री की आहारचर्या होगी। चातुर्मास व्यवस्था समिति के उपसंयोजक सुरेश कोटिया व कोषाध्यक्ष जम्बू धानोत्या ने बताया कि दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक धर्मकक्षा तदुपरांत तत्वार्थ सूत्र कक्षा, सायंकाल 6 बजे से 7ः30 बजे तक मुनिश्री की गुरुभक्ति होगी।

 

 

चातुर्मास व्यवस्था समिति के मंत्री दिनेश बोरखंडिया , उपाध्यक्ष गजेन्द्र हरसौरा, ने बताया कि 7 सितम्बर को सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।इस अवसर पर दशलक्षण पर्व के फोल्डर का विमोचन किया गया

 

जिसमें भानु खटोड़, देवेन्द्र सामरिया, तरुण जैन उपस्थित थे। यह समस्त जानकारी चातुर्मास व्यवस्था समिति के प्रचार मंत्री नरोत्तम ठग ने दी। पत्रकार वार्ता का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र काला ने किया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *