15 वर्ष में प्रथम बार आचार्य परमेष्ठि 108 विनिश्चय सागर महाराज के आहार एवं चरण वंदना का लाभ प्राप्त कर भाव विभोर हुआ कटारिया परिवार 

धर्म

15 वर्ष में प्रथम बार आचार्य परमेष्ठि 108 विनिश्चय सागर महाराज के आहार एवं चरण वंदना का लाभ प्राप्त कर भाव विभोर हुआ कटारिया परिवार 

  रामगंजमंडी 

  रामगंजमंडी नगर में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ का भव्य वर्षायोग हो रहा जिसमें नगर में महती धर्म प्रभावना हो रही है सभी धर्म रूपी गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। 

 

 

गुरुवार की बेला में गुरु के ग्रह आगमन आहारचर्या एवम चरण वंदना का लाभ प्राप्त कर प्रेमलता महेश कटारिया परिवार भाव विभोर हो उठा 15 वर्षों में यह पहला अवसर था जब उनके आवास पर आचार्य परमेष्ठी के चरण पड़े हो और आहारचर्या और चरण वंदना का लाभ प्राप्त हुआ हो।

निर्विघ्न आहार पूर्ण होने पर परिवार में श्रीमती प्रेमलता कटारिया, महेश कटारिया, नमिता कटारिया दर्पक कटारिया, हार्दिक कटारिया एवम समस्त कटारिया परिवार भाव विभोर हो उठा। और भक्ति से भर गया भक्तिमय भजनों की धुनों में झूम उठा। आहारचर्या उपरांत गुरुदेव ने परिवार को बहुत धर्म वृद्धि का आशीर्वाद दिया।

 

भीगी भीगी फुहार के बीच बैंड बाजे के साथ जब गुरुदेव को परिवारजन एवं मित्र बंधुओ द्वारा मंदिर लाया गया तो सभी भक्ति नृत्य करते हुए चले। परिवार के श्री महेश कटारिया ने कहा 15 वर्षों में यह प्रथम अवसर जब आचार्य परमेष्ठि के चरण पड़े और आहार का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ।

 

उन्होंने कहा मैं इन पलो को सौभाग्यशाली क्षण मानता हूं। उनका कहना था गुरुवार का दिन गुरु चरण इससे अच्छा स्वर्णिम अवसर क्या होगा आस्था श्रद्धा के इन पलो के क्षण बहुत भावुक थे।

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *