महावीर जयंती महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई
निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पर भगवान महावीर जयंती महोत्सव को मनाने को लेकर एक आवश्यक बैठक कार्याध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें भगवान महावीर के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में रथयात्रा एवं प्रभातफेरी निकाली जाएगी जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि निवाई में भगवान महावीर जयंती के मेले को लेकर 10 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा में रथयात्रा प्रभातफेरी एवं भजन संध्या के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसमें सभी को व्यवस्थाएं सौंपी गई। जौंला ने बताया कि 10 अप्रैल को महावीर जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर 9 अप्रैल को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बैठक में नेमीचंद गंगवाल विनोद जैन मोहित चंवरिया विमल गिन्दोडी अशोक बिलाला महेन्द्र चंवरिया जयकुमार जैन अरुण लटुरिया मनोज पाटनी राजेन्द्र सेदरिया महेन्द्र भाणजा विमल सोगानी, सुरेश कुमार, मुकेश बनेठा, हेमराज नमक, अशोक ठोलिया नरेश हतौना हेमन्त जैन विमल छाबड़ा ताराचंद जैन रवि जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।
