भगवान महावीर जन्म कल्याणक में हुआ रथोत्सव का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई भगवान महावीर जन्म कल्याणक रथयात्रा**

धर्म

भगवान महावीर जन्म कल्याणक में हुआ रथोत्सव का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई भगवान महावीर जन्म कल्याणक रथयात्रा**

आगरा: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में गुरुवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नुनिहाई से भव्य शोभायात्रा निकाली गई| इस शोभायात्रा का शुभारंभ आगरा नगर के मेयर नवीन जैन जी एव प्रदीप जैन पीएनसी ने और वात्सल्य उपाध्याय ने आरती एवं हरीझंडी उतारकर किया| शोभायात्रा नुनिहाई से अंबेडकर पुल जीवनी मंडी,फुलटी बाजार, धूलियागंज,घटिया होते हुए एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत में बने कुंडलपुर नगर पहुंची शोभायात्रा में महिलाएं राजस्थानी परिधान केसरिया ल लालचुनरी में डांडिया खेलते हुए चल रही थी| पुरूष श्वेत वस्त्र धारण कर केसरिया पटका व पगडि़या पहने हुए थे| झांकियों से दिया सामाजिक संदेश शोभायात्रा में 3 दर्जन से अधिक झांकियां 11 बगिया पाँच रथ सात बैंड 24 घोड़े शामिल थे भगवान महावीर के जीवन पर आधारित झांकियों के साथ कन्या भूण हत्या भगवान नेमिनाथ की बारात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल संरक्षण की झांकी में शामिल रही| रथ पर विराजमान मां जिनवाणी ऐरावत हाथी के रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी| इस अवसर पर जैसवाल जैन सभा के अध्यक्ष चौधरी गौरव जैन,आगरा दिगंबर परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जी,सुनील जैन

ठेकदार,पुष्पेंद्र जैन,राकेश जैन पर्देवाले मनोज जैन,अमित जैन,निर्मल मौठया, अनंत जैन,पारस बाबू जैन,मनीन जैन,मीडिया प्रभारी सुबोध जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन, सपना जैन,संगीता जैन,समस्त आदि लोग मौजूद रहे|।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *