*भारत गौरव विज्ञाश्री माता जी के पावन सानिध्य में नगर फोर्ट में मनाई गई 2621वीं महावीर जयंती*
जयपुर/

नगरफोर्ट. प.पू. भारत गौरव जिनशासन प्रभाविका गणिनी गुरुमां विज्ञाश्री माता जी के ससंघ सानिध्य में धर्म नगरी नगरफोर्ट में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ साथ ही साथ महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई , इस कार्यक्रम की शुरुआत जिनाभिषेक, शांतिधारा , जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा के साथ हुई ,पारस कुमार एवं नंदकिशोर ने भगवान के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया । तत्पश्चात ध्वजारोहणकर्ता प्रकाशचंद गंगवाल भीलवाड़ा वालों ने धर्म ध्वजा को उत्तंग फहराकर जैन धर्म की शान बढ़ाई , श्रेष्ठि कमल चंद, विमल बड़जात्या बिलासपुरिया वालों ने मंडप उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त किया, कैलाश चंद कासलीवाल टोंक वालों ने भगवान का एवं गुरुवर विराग सागर जी के चित्र का अनावरण करने का सौभाग्य पाया, साथ ही साथ प्रकाश चंद सोनी टोंक वालों ने दीप प्रज्वलन कर अज्ञानता का नाश करने का संकल्प लिया ,इसी दौरान पूज्य गुरु माँ ने मंगल आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज 2621 वर्ष हो गए भगवान महावीर का नारा लगाते -लगाते पर अभी तक हम ना ही जी रहे हैं और ना ही जीने दे रहे हैं, आज के व्यक्ति के हृदय से दया का करना सूख चुका है , प्रेम का व्यवहार वह भूल चुका है ,एवं अहिंसा से मुख मोड़ चुका है । इसलिए स्मृति के वातावरण में यादों का पंछी आज दस्तक दे रहा है । आज से 2621साल पहले अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर का जन्म हुआ था ,कितने साल बीत जाने के बाद भी उनके अनोखे व्यक्तित्व के कारण उन्हें आज हम याद कर रहे हैं । आज हम जन्मदिन , शादी की सालगिरह, वैलेंटाइनडे तो मना रहे हैं,भोगो को तो याद कर रहे हैं ,जिसे याद करना चाहे उसे भूलते जा रहे हैं । भगवान महावीर अभी पुराने नहीं हुए अपने दिल में विराजमान है हर दिल में उनका ही नारा गूंजेगा तो ही यह जीवन सार्थक हैं । इस दौरान वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक हरिश्चंद्र मीना ने भी शिरकत की । इस दौरान राजेन्द्र सोनी, हर्ष कुमार ,पारस कुमार, अनिल सोनी, पदमबज ,पारस कुमार बंसल, कमल कुमार आदि मौजूद थे।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
