भामाशाह श्रेष्ठी श्री विमल पाटनी श्रीमती तारिका पाटनी आरके मार्बल ग्रुप के द्वारा पूर्णमति माताजी की प्रेरणा से बन रहे 4 मंजिला संत निवास का किया भूमि पूजन

धर्म

भामाशाह श्रेष्ठी श्री विमल पाटनी श्रीमती तारिका पाटनी आरके मार्बल ग्रुप के द्वारा पूर्णमति माताजी की प्रेरणा से बन रहे 4 मंजिला संत निवास का किया भूमि पूजन
इंदौर
इंदौर ग्रेटर बाबा जिनालय परिसर में संत भवन के निर्माण का नीव मोहरत एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ।

 

इन पलों में आदरणीय रितु दीदी , आदरणीय दीपक भया , दानवीर भामाशाह श्री विमल पाटनी संग धर्मपत्नी श्रावक श्रेष्ठि सारिका पाटनी, आर के मार्बल ग्रुप एवम अहमदाबाद से श्री कटारिया मौजूद रहे। श्रीमान विमल पाटनी श्रीमती सारिका पाटनी आरके मार्बल ग्रुप के द्वारा इसका भूमि पूजन किया गया।

आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी की प्रेरणा से ग्रेटर बाबा परिसर में 4000 स्क्वायर फीट की चार मंजिला संत निवास एवं त्यागी व्रती आश्रम बनाया जाएगा। इसमें एक निवास त्यागी व्रती ब्रह्मचारी बहनों के लिए एवं दूसरा त्यागी व्रती ब्रह्मचारी भया के लिए होगा।

   
श्रीमान विमल पाटनी एवं श्रीमती सारिका पाटनी आरके मार्बल ने प्रथम शिला रखकर इसका भूमि पूजन किया एवं अहमदाबाद ग्वालियर आगरा इंदौर से पधारे श्रावक श्रेष्ठी मौजूद रहे।

 
विशेष बात
ग्रेटर बाबा परिसर में बन रहे त्यागी व्रती आश्रम एवं संत निवास के पूरे वास्तु का पूरा प्रबंधन रामगंजमंडी राजस्थान के जाने-माने वास्तु विद मनीष विनायका को दिया गया है। इस अवसर पर वास्तु सर भी मौजूद रहे एवं इस अवसर पर उनका भी स्वागत अभिनंदन किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *