गौशाला में 79 वें स्वतंत्रता दिवस मनाया
जयपुर 15 अगस्त। पुलक मंच परिवार महारानी फार्म गायत्री नगर द्वारा दुर्गापुरा गोशाला में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया ।पुलक मंच की शाखा महामंत्री रेखा झांझरी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे जीव रक्षा हेतु दुर्गापुरा गोशाला में गायों को चारा, लड्डू एवं रोटियां भी खिलाई गई।
इस कार्यक्रम में पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, अनिल टोंग्या, शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली, संरक्षक अनिल टोंग्या, वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश सरोज काला ,विजय, रेखा सोगानी, विमला पापड़ीवाल विमल विलावाले, राजकुमारी पाटोदी,सुधा लुहाड़िया , अनिता रावका बयाना वाली आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।संचालन बीना टोंग्या ने किया।अनिता बडजात्या 9414306696
