जन्माष्टमी पर्व में बिखेरी शांति, प्रेम और आनंद की किरणें 🌼

धर्म

🌼 जन्माष्टमी पर्व में बिखेरी शांति, प्रेम और आनंद की किरणें 🌼

रामगंजमंडी

कल ब्रह्मा कुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। संपूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और आध्यात्मिक आनंद से सराबोर हो गया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत शांतिमंत्र और मधुर भजनों से हुई। मंच पर कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। आश्रम की बहनों और भाईयों ने मिलकर श्रीकृष्ण की जीवन शिक्षाओं – सत्य, पवित्रता, प्रेम और निस्वार्थ सेवा – को प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री जीवन नामदेव जी, जो पेशे से वकील हैं, को आमंत्रित किया गया। आश्रम परिवार ने उनका सम्मान किया और ईश्वरीय सौगात भेंट की।श्री नामदेव जी ने जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि जीवन में सद्गुणों और सत्यनिष्ठा को जगाने का प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने संस्था के प्रति गहरा आभार प्रकट करते हुए कहा कि ब्रह्मा कुमारी संस्था समाज के लिए अत्यंत उत्तम कार्य कर रही है, विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका प्रशंसनीय है।उन्होंने यह भी साझा किया कि पहली बार आश्रम में आकर उन्हें अत्यंत शांति और आत्मिक शक्ति का अनुभव हुआ।

विशेष आकर्षण था सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें बच्चों और युवाओं ने कृष्ण-राधा नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल दीदीजी ने अपने प्रवचन में कहा कि सच्ची जन्माष्टमी तब होती है जब हम अपने जीवन में श्रीकृष्ण जैसी दिव्यता और शुद्धता का संचार करें।

 

अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और पूरे वातावरण में शांति, प्रेम और आनंद की किरणें फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *