जिस क्षेत्र में पंचकल्याणक महा महोत्सव होता है वहां सुख शांति समृद्धि स्थापित होती है समता सागर महाराज। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की तपचर्या की चर्चा चारों हो रहे विधायक रामपाल सिंह

धर्म

जिस क्षेत्र में पंचकल्याणक महा महोत्सव होता है वहां सुख शांति समृद्धि स्थापित होती है समता सागर महाराज।
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की तपचर्या की चर्चा चारों हो रहे विधायक रामपाल सिंह
बम्होरी
पंचकल्याणक महामहोत्सव पाषाण से परमात्मा बनाने की एक सैद्धांतिक प्रक्रिया है यह संपूर्ण जैन समाज का वृहद आयोजन है। जिस क्षेत्र में पंचकल्याणक महा महोत्सव होता है वहा पर सुख समृद्धि एवं शांति स्थापित होती है,संत किसी धर्म विशेष का नहीं होता धर्म का दरबार तो सभी के लिये खुला होता है। उपरोक्त विचार निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज ने रायसेन जिले के बम्होरी ग्राम में आए जन प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहे।

 

 

उन्होंने आशीर्वाद देते हुये कहा कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहना चाहिये,तभी देश और प्रदेश में खुशहाली का बातावरण बना रहेगा।इस अवसर पर युवा शक्ती को संबोधित करते हुये मुनि श्री महासागर महाराज एवं मुनि श्री निष्कंप सागर महाराज ने कहा कि जिस कार्य में युवा शक्ति लग जाती है तो मुश्किल से मुश्किल कार्य भी सफल हो जाया करते है। एवं प्रभावना में चारचांद लग जाया करते है।इस अवसर पर ऐलक श्री निश्चय सागर जी महाराज ने भी सभा को संबोधित किया।

 

इस अवसर पर बेगमगंज विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि आचार्य गुरूदेव विद्यासागरजी महाराज की तपस्चर्या की चर्चा चारों ओर है, रायसेन जिले में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम में हम एक विधायक बनकर नहीं बल्कि धर्म का सेवक बनकर जोभी जिम्मेदारी मुझे प्रदान की गयी है उस कार्य को पूर्ण करने में शासन की ओर से पूरा सहयोग दूंगा।इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अरुण यादव ने भी अपनी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया। किया।इस अवसर पर सिलवानी नगर पालिका के अध्यक्ष विभोर नायक,गैरतगंज नगरपालिका अध्यक्ष जिनेश जैन,रायसेन युवा परिषद के अध्यक्ष नीरज जैन,मौनू जैन गैरतगंज ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन पंचकल्याणक कमेटी के संयोजक सुभाष जैन ने किया।

             
अविनाश जैन विदिशा ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर बम्होरी जैन समाज के साथ बरेली,बाड़ी,सिलवानी,गैरतगंज, देहगांव, जमुनिया तथा बेगमगंज की जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भी संकल्प लिया मुनि श्री ने कहा कि यह कार्यक्रम अकेले बम्होरी जैन समाज का नहीं बल्कि संपूर्ण रायसेन जिले की जैन समाज का है। रायसेन जिला जैन समाज द्वारा विधायक रामपाल सिंह,कांग्रेस विधायक दल के नेता अरुण यादव का एवं सभी जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *