वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव में ध्वजारोहण एवं पाद प्रक्षालन कर गदगद हुआ बाबरिया दोतडा वाला परिवार

धर्म

वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव में ध्वजारोहण एवं पाद प्रक्षालन कर गदगद हुआ बाबरिया दोतडा वाला परिवार
रामगंजमंडी
नगर के धर्मनिष्ट उदारमना भामाशाह व्यक्तित्व श्रीमान प्रमोद कुमार सुरेश कुमार रेखा सिद्धार्थ पूजा जैन बाबरिया परिवार रामगंजमंडी को जब वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन का अवसर मिला तो वे गदगद भावों से भर गए। उन्होंने हाल ही में बिजौलिया राजस्थान में संपन्न हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में ध्वजारोहण भी किया।

 

 

श्री सुरेश कुमार जैन बाबरिया ने कहा की वर्तमान में वर्धमान महावीर के उपदेशों को जन-जन तक प्रेषित करने वाले आचार्य श्री के चरणों का पद प्रक्षालन करने का यह अवसर मुझे प्रथम बार प्राप्त हुआ जो मेरे लिए किसी अनंत जन्मों का पुण्य है जो आज उदित हुआ है। उनके चरणों की रज को पाकर मैं अपने आप को धन्य मान रहा हूं

यह परिवार संत सेवा समाज सेवा एवं प्रेरणादायक कार्यों के लिए सदैव तन मन धन से समर्पित रहता है।

 

 

बिजोलिया तीर्थ एवं आचार्य श्री के की आशीष से जुड़ी परिवार की स्मृति
आपको बता दें कि वात्सल्य
वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज सानिध्य में बिजोलिया तीर्थ पर 1998 में एक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ था जिसकी यादें आज भी उस समय के मौजूद और जिन्होंने भी उस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को देखा वे उसे नहीं भूल सकते।

 

इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सो धर्म इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य इन्हीं के पिता श्री एवं माता श्री श्रीमान कस्तूरचंद धापूबाई जैन बाबरिया दोतडा वाला रामगंज मंडी को प्राप्त हुआ था।

 

इसी के साथ चौबीसी स्थित जिनालय में पार्श्व प्रभु की उत्तंग मूलनायक प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य भी परिवार को प्राप्त हुआ था ।सभी ने इनके पुण्य की अनंत अनुमोदना करी ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *