स्वतंत्रता दिवस का यह 11 वा अवसर है जब शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

देश

स्वतंत्रता दिवस का यह 11 वा अवसर है जब शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

देश को 79वर्ष पूर्व 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। हमें ब्रिटिश की दासता से मुक्ति मिली थी। रोचक बात है की 15अगस्त 1947 को भी शुक्रवार था और आज भी शुक्रवार है।

  

 

यह भी संयोग है 11 वर्ष के पश्चात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश का नेतृत्व करने के दौरान दूसरी बार स्वाधीनता दिवस शुक्रवार को आया है. वहीं इससे पहले करीब 10 बार स्वाधीनता दिवस शुक्रवार को मनाया गया. जिसमें से कई स्वाधीनता दिवस के आयोजनों को ऐतिहासिक महत्व भी प्राप्त है, साथ ही इस वर्ष 11 वीं बार शुक्रवार को पड रहे स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से कौनसी घोषणा की जाती है, इसे लेकर अच्छी-खासी उत्सुकता देखी जा रही है।

 आजादी से अब तक कितनी बार शुक्रवार को आया स्वतंत्रता दिवस

जी हा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक देश को। आजादी मिलने के बाद सन 1952, 1958, 1969,1975, 1980, 1986, 1997, 2003, 2008 , 2014 अब 2025 को 11 वी बार मनने जा रहा है।

शुक्रवार को मनाए गए स्वतंत्रता दिवस में  दो बार पंडित  जवाहरलाल नेहरु, तीन बार इंदिरा गांधी, तीन बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले में स्वाधिनता दिवस का समारोह मना था।2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2014 में लाल किले कीप्राचीर से पहली बार स्वाधीनता दिवस समारोह में भाषण दिया था. उस समय भी 15 अगस्त की तारीख शुक्रवार को ही पडी थी. अपने सामने बिना कोई कागज रखे खुले आसमान के नीचे उत्स्फूर्त तौर पर देशवासियों के साथ संवाद साधने वाले पीएम मोदी की वक्तव्य शैली को खासा पसंद किया गया था. उस समय पीएम मोदी ने खुद को प्रधानमंत्री की बजाए प्रधान सेवक संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान व मेक इन इंडिया सहित देश में डिजिटल क्रांति की नीव रखनेवाली जन-धन योजना जैसे उपक्रमों की घोषणा की थी और कई उपक्रमों के बारे में संकेत दिए थे. वहीं अब 11 वर्ष बाद एक बार फिर 15 अगस्त की तारीख शुक्रवार को पड रही है और आज पीएम मोदी लगातार 12 वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए एक अनूठा रिकॉर्ड बना देंगे।

      संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *