राष्ट्रपति की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पूर्णतः शाकाहारी है कल्याणमल गंगवाल ने एक घटना का जिक्र किया

देश
राष्ट्रपति की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पूर्णतः शाकाहारी है कल्याणमल गंगवाल ने एक घटना का जिक्र किया

देश को अगले माह नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है और उम्मीद है एनडीए और भाजपा की पसंद आदिवासी महिला नेत्री द्रौपदी मुर्मू अगली राष्ट्रपति होगी उनके बारे में जैन समाज के गौरव डॉ कल्याण जी गंगवाल पुणे और डॉ चंद्रकला गंगवाल ने एक घटना का जिक्र किया है 30 अक्टूबर 2016 को झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती द्रोपति मुर्मू को शाकाहार प्रदर्शनी का उद्घाटन का आमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा जब मेंने द्रोपदी मुर्मू से पूछा कि शाकाहार के संदर्भ में आपके क्या विचार हैं.?. तो उन्होंने कहा था की मैं कट्टर शाकाहारी हूं और राज्यपाल बनने पर सबसे पहले राजभवन की किचन के वे सभी बर्तन बदलवा दिए थे। जिनमें पूर्व में मांसाहार पका होगा। श्री गंगवाल ने कहा ऐसी अहिंसा प्रेमी नई राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू बनने जा रही हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *