विश्व की अखण्डता को जानेंगे तब अखण्ड भारत को पहचान पायेंगे भारत को वही अखण्ड रख पायेगा –मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज

धर्म

विश्व की अखण्डता को जानेंगे तब अखण्ड भारत को पहचान पायेंगे भारत को वही अखण्ड रख पायेगा –मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज

अशोकनगर 

सबसे पहले हम विश्व की अखण्डता को जानेंगे तब हम अपने अखण्ड भारत को पहचान पायेंगे भारत को वही अखण्ड रख पायेगा जो विश्व को अखण्ड रखना चाहते हैं ऐसी सर्वोच्च शक्ति को पहचाना होगा जो जगत को वसुदेव कुटुम्बकम की दृष्टि से देखता है। 

 

 

 

आज अखंड भारत दिवस पर इसके संबंध में एक बात पक्की कर लें सर्व शक्तिमान परमात्मा की निगरानी में हो जायें जो परमात्मा की निगरानी में हैं उसको किसकी जरूरत है किसी की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरे साथ हमेशा मेरा परमात्मा है भक्त जब चाहेगा तव वह परमात्मा से मिल सकता है दूसरा बेटा ग़लत कार्य करता है तो निगरानी में करता है या छुप कर करता है यदि पाप खुल्लमखुल्ला हो गया तो दुर्गति निश्चित है। यह उदगार सुभाषगंज मैदान अखण्ड भारत दिवस उत्सव में संकल्प समारोह को संबोधित करते हुए मुनिपुगंव श्रीसुधासागर जी महाराज ने व्यक्त किए ।

 

 

महाराज श्री का होगा राष्ट्र के नाम सन्देश

 स्वतंत्रता दिवस की 79वी वर्षगांठ पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के तत्वावधान में जैन जागृति मंडल व जिनशासन एकता संघ के संयोजन में प्रातः काल से ही उत्सव होगा सबसे पहले मुनि पुंगव के सान्निध्य में जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्तिधारा होगी इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर मुनि श्री का सम्बोधन होगा साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा दोपहर ढाई बजे से भव्य विशाल तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जायेगी इस दौरान सभी घरों के आगे रांगोली सजाकर दीप जलाकर इस उत्सव को महोत्सव मनाया जाएगा।

 

 

 विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन अखण्ड भारत दिवस पर परम पूज्य के प्रवचन उपरांत विशाल वाहन रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राकेश नेट मंत्री सुरेंद्र सिंह प्रांत धर्म प्रमुख डॉ दीपक मिश्रा जिला मुख्यालय दिनेश मैदापुर उपाध्यक्ष अशोक रधुवंशी राजकुमार कनछेदी लाल विकास कुमार सहित अन्य प्रमुख जनो का जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई मंत्री विजय धुर्रा सहित प्रमुख जनो ने स्वागत किया।

 

 

 

 

जिंदगी में एक ऐसी शक्ति का समागम हो सकता है जो सेवन स्टार की जिंदगी जीता है

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की जिंदगी में एक ऐसी शक्ति का समागम हो सकता है जो सेवन स्टार की जिंदगी जीता है जहां हम होंगे जब हम चाहे तब मिल सकता है ऐसी शक्ति हमें मिलना चाहिए जिस व्यक्ति ने इस शक्ति को प्राप्त कर लिया जहा चाहे जब चाहे वह सब कुछ प्राप्त कर सकता है वो ये नहीं कह सकता कि मैं यहा नहीं इस स्थान पर नहीं आ सकता वो शक्ति है परमात्मा। हमने डॉ के बारे में पड़ा है कि डॉक्टर भोजन कर रहा है इतने में कोई सीरियसमरीज़ आ गया तो वह भोजन छोड़ कर पहले मरीज़ को देखगा कानून हैं वैध का नियम है कि मरीज़ आ गया तो देखना ही पड़ेगा लखन भइया को देखने सुषेण वैद्य अर्ध रात्रि में हनुमान जी के साथ गये थे चाहते तो सुषेण वैद्य मना कर सकते लेकिन नहीं यही तो वैद्य की और उस शक्ति की विशेषता है।

 

 

 

अखण्ड भारत के लिए अखण्ड परमात्मा के दर्शन करे

उन्होंने कहा कि अखण्ड भारत के लिए अखण्ड परमात्मा के दर्शन करे अखण्डता से जीवन नहीं चल सकता अखण्ड को खंडित किये बिना जीवन नहीं चल सकता आपके पास अखण्ड कपड़ा है इस कपड़े के टुकड़े टुकड़े कर दो कपड़े को चूहों से नहीं जो खंडित करने में पारंगत हो अखण्ड को खंडित करना सीखो इस विश्व को खंडित करना होगा आज इस नीति पर चलने की बात हो रही है पहले विश्व को अखण्ड करो फिर आज हम अखण्ड भारत दिवस मना रहे हैं और खण्ड की बात कर है दुनिया में दो संस्कृति रह गई भारतीय संस्कृति एवं पाश्चात्य सभ्यता  

 

 

 

विश्व का कोई भी नेता खड़ा होगा तो वह लेडिज एवं जेटल मैन और भारतीय नेता कहते हैं माता एवं बहनों खंडित विवेकानंद जी जैसे बड़े बड़े ज्ञानीयो ने किया है खंड करना नहीं सीखें तो हम अपनी संस्कृति को नहीं बचा सकते इसके खंडित करना पड़ेगा किसी प्रकार की दया मत करो लोग कहते हैं कि भारत में बहुत सारी जातियां हैं इसका विभाजन हमारे महापुरुषों ने किया कालेज में सभी विद्यार्थियों में से श्रेष्ठ आने वालों सम्मान किया गया कर दिया खंडित कर दिया टेलर बनकर यहां तक कि परिवार और घर को भी खंडित कर दिया यदि ऐसा नहीं किया तो अराजकता आ जायेगी।

     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *