भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का हुआ कलाकुंज जैन मंदिर में मंगल आगमन**

धर्म

**भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का हुआ कलाकुंज जैन मंदिर में मंगल आगमन**

 

**आगरा

 

**भगवान ऋषभदेव को एवं पांच तीर्थंकरों की शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या से जैन समाज की गणिनी प्रमुखश्री ज्ञानमति माता जी की प्रेरणा से अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ 11 जुलाई 2023 को प्रवर्तन संपूर्ण भारतवर्ष के लिए किया गया राजस्थान महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल, बिहार,असम,गुजरात,दिल्ली, हरियाणा,आदि अनेक प्रांतों में भ्रमण करता हुआ यह रथ वर्तमान में उत्तर प्रदेश की ओर नगर भ्रमण कर रहा है| आगरा भ्रमण के अंर्तगत यह रथ गुरूवार को मारूति स्टेट के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज पहुंचा|

 

 

जहाँ संपूर्ण जैन समाज ने रथ का भव्य स्वागत किया एवं शोभायात्रा निकाली गई|रथ का संचालन कर रहे पंडित अकलंक जैन ने बताया कि इस रथ का उद्देश्य धर्म की प्राचीनता एवं अयोध्या में पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि का विकास करना है उन्होंने बताया कि हमारे देश भारत का नाम भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम से पड़ा चक्रवर्ती सम्राट भरत भी अयोध्या में जन्मे थे अयोध्या में बहुत ही भव्य पांच जिन मंदिर एवं विशाल धर्मशाला का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।सौधर्म इन्द्र के रूप में रथ पर बैठने का सौभाग्य सुरेशचंद दीपांक जैन परिवार धनकुबेर बनकर रत्नवष्टि करने का सौभाग्य अजय कुमार जैन एवं रश्मि जैन परिवार को मिला।

 

 

भगवान ऋषभदेव की प्रथम आरती का सौभाग्य दीपचंद जैन एवं भगवान ऋषभदेव को सर्वप्रथम झुलाने का सौभाग्य स्वीटी जैन एवं संदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ|इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष रविन्द्र जैन,मनोज जैन,अजय जैन, मुकेश जैन भगत,आदित्य जैन भगत, संयम जैन भगत,दिव्यांशु जैन,राहुल जैन, शुभम जैन,वीर सेवा महिला मंडल की अध्यक्षा मंजरी जैन,मंत्री, स्वीटी जैन, चंचल जैन एवं वीर चरण सेवक, वर्धमान युवा मंडल,कलाकुंज एवं अवधपुरी जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे|

 

रिपोर्ट

शुभम-जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *