पर्यावरण सरक्षण की मुहिम को चलाएं डॉक्टर कल्याण गंगवाल एक माह तक के अभियान को चलाएं
आज 5 मई है, अगले माह की 5 तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाना है। इस पर्यावरण दिवस को हमें पर्यावरण संरक्षण करके मनाना चाहिए।
पर्यावरण संरक्षण की मुहिम एवं शाकाहार प्रचार प्रसार में अग्रणीय व्यक्तित्व डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे ने सभी से अपील की है कि हमें एक माह तक पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को चलाना चाहिए





तभी यह देश सुरक्षित रह सकता है उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि इस मुहिम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें, पेट्रोल का उपयोग कम से कम करें, सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल आदि का उपयोग कम करें, पानी का इस्तेमाल कम करें, उन्होंने एक पेड़ लगाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के वर्तमान वातावरण के विषय में उन्होंने कहा कि आज सारे देश में गर्मी बहुत अधिक हो रही है, यह गर्मी प्राणियों के लिए जानवरों के लिए जानलेवा है उनके पानी के लिए इंतजाम उनके अनाज के लिए इंतजाम हम करें यदि हम एक भी जानवर बचा पाए एक भी पशु पक्षी बचा पाए तो पर्यावरण का हमारा काम थोड़ा-थोड़ा हम जरूर कर पाएंगे। एक पर्यावरण प्राणी मित्र के नाते मैं आपसे यह अपील करता हूं कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महीना जरूर दें।
श्री गंगवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना न केवल एक जिम्मेदारी है बल्कि यह सभी का कर्तव्य है, जो हमें करना चाहिए। अपनी जरूरत को पूरा करने के चक्कर में हमने प्रकृति पर्यावरण को कब इतना बर्बाद कर दिया पता नहीं चला। इस गलती के परिणाम सभी भोग रहेहैं। कई शहर सुख रहे हैं। तो कहीं बाढ़ जैसी आपदा है। कहीं कूड़ो का पहाड़ लगा है। तो कहीं भूकंप से तबाही हो रही है। इन सब के बावजूद हमने प्रकृति को नुकसान पहुंचाना नहीं छोड़ा है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आप पर्यावरण बचाने के उपाय पर विचार करें मुख्य बिंदु
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
श्री गंगवाल ने बताया कि सभी को अपनी गाड़ी में बैठकर घूमने जाना अच्छा लगता है, लेकिन पर्यावरण चलाने की बजाय सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने का एक तरीका है, जिससे आप पर्यावरण की रक्षा में मदद कर सकते हैं। वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना। या तो फिर पैदलचलना, बाइक पर जाना शामिल है। इससे न केवल आपका कार्बन फुटप्रिंट कम होगा, बल्कि आपको कुछ व्यायाम करने और अपनी हेल्थ में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।
बिजली बचाए
उन्होंने दूसरा उपाय बताते हुए कहा कि अपनी बिजली का इस्तेमाल कम करना पर्यावरण की सुरक्षा का एक आसान तरीका है, जब लाइट इस्तेमाल में ना हो तो लाइट बंद करने और इलेक्ट्रॉनिक के प्लग निकाल दें। ऐसा करके भी यहां पर्यावरण को बचा सकते हैं।
पेड़ लगाए
मुख्य बिंदु पर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री गंगवाल कहते हैं कि एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करें साल में एक पेड़ लगाना पर्यावरण में योगदान देने का एक आसान तरीका है। पेड़ पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। जो ग्रीन हाउस गैस प्रदूषण को कम करने का काम करता है। इसके अलावा पेड़ छाया देता है जो आपके घर को ठंडा करने के लिए अच्छा है।
सिंगल यूज प्लास्टिक से बचे
श्री गंगवाल ने अहम बिंदु पर बचाते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक बैग, पानी की बोतले, और बर्तन प्लास्टिक प्रदूषण में मदद करते हैं। प्लास्टिक प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल न करके उनकी जगह गिलास या मेटल कंटेनर में मिलने वाले प्रोडक्ट का उपयोग करें।
जल का उपयोग कम से कम करें
पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में हम जल का उपयोग कम करके भी पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं जहां एक बाल्टी पानी में स्नान हो सकता है वहां दो बाल्टी का उपयोग क्यों इसलिए जल का उपयोग भी हमें सीमित मात्रा में करना चाहिए
जनहित में डॉक्टर कल्याण गंगवाल की अपील के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312
