प्रदेश के जैन तीर्थों पर तीर्थक्षेत्र कमेटी लगवाएंगी सोलर पैनल मध्यांचल अध्यक्ष डी.के. जैन ने रक्षाबंधन पर की घोषणा

धर्म

प्रदेश के जैन तीर्थों पर तीर्थक्षेत्र कमेटी लगवाएंगी सोलर पैनल मध्यांचल अध्यक्ष डी.के. जैन ने रक्षाबंधन पर की घोषणा

इंदौर / –

मध्य प्रदेश के जैन तीर्थों के विकास की गति में अब भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा तीर्थ सुरक्षा एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सोलर पावर पैनल लगवाए जाने की स्वीकृति तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के अध्यक्ष डी.के. जैन इंदौर के सुझाव तथा प्रयासों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद तथा राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंडारी ने प्रदान की है , जिसकी सराहना की जा रही है।

        

 

 

 

तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के महामंत्री राजकुमार जैन घाटे इंदौर तथा प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी बकस्वाहा ने बताया कि भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की राष्ट्रीय पदाधिकारी परिषद की बैठक शिकोहपुर ,सिद्धांत धाम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जी के नेतृत्व में आयोजित की गई , जिस बैठक मे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए , साथ ही मध्यांचल अध्यक्ष डी.के. जैन के सुझाव पर मध्य प्रदेश के जैन तीर्थों में सोलर पैनल लगवाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई , इस स्वीकृति में तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के कार्याध्यक्ष एवं बुन्देलखण्ड प्रभारी सन्तोष कुमार जैन घड़ी सागर के सुझाव पर प्रथम चरण में बुन्देलखण्ड सहित 10 जैन तीर्थक्षेत्रों को शामिल किया गया है , जिसमें प्रमुख रूप से श्री दि. जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी , भगवान बाहुबली दि. जैन ट्रस्ट गोमटगिरी इंदौर , अभा श्री शांतिनाथ दि. जैन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र बजरंगगढ़ जिला गुना , श्री देव पारसनाथ दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि ट्रस्ट , श्री दि. जैन दर्शनोदय अतिशय क्षेत्र समिति थुवोनजी अशोकनगर , श्री दि. जैन अतिशय क्षेत्र पपौरा जी लोकन्यास टीकमगढ़ , श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि जी , श्री दि. जैन सिद्धक्षेत्र आहार जी (टीकमगढ़) , श्री दि. जैन सिद्धक्षेत्र पावागिरि जी ऊन शामिल हैं , जहां की कमेटी के पदाधिकारियों ने तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रति धन्यवाद आभार ज्ञापित किया है। मध्यांचल अध्यक्ष डी. के. जैन के नेतृत्व में तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल तीर्थों के विकास में अनूठी योजना के साथ ही विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। अनूठी योजना के अंतर्गत अनेक तीर्थों को वाटर कूलर तथा साध्वियों व क्षेत्र के कर्मचारियों दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बासिंग मशीन प्रेषित करने का निरन्तर क्रम लगा हुआ है।

 

 वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन रागी रत्नेश जैन बकस्वाहा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *