पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी के लिए सभी काम समय पर पूरे करेंगे – मुकेश ठाकुर, कार्यकारी अभियंता
उमराणे, औरंगाबाद संवाददाता
फरवरी 2026 में णमोकार तीर्थ में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व तैयारी के लिए महाराष्ट्र शासन और विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मुकेश ठाकुर ने णमोकार तीर्थ में कहा कि यह ऐतिहासिक समारोह व्यवस्थित रूप से संपन्न हो, इसके लिए आवश्यक सड़कें, पानी, बिजली और अन्य सभी स्थायी-अस्थायी सुविधाएं महोत्सव के प्रारंभ से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
ठाकूर ने स्पष्ट किया कि इस महोत्सव के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में जैन बंधु उपस्थित रहेंगे, इसलिए उन्हें आवश्यक सभी सुविधाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर आह्वान किया, “इस कार्यक्रम को ‘न भूतो न भविष्यति’ (अभूतपूर्व) बनाने के लिए विद्युत विभाग, निर्माण विभाग, जलापूर्ति विभाग सहित सभी विभाग समन्वय से काम कर रहे है।”
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण
पिछले तीन-चार महीनों से शासकीय तंत्र इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय है। इसी संदर्भ में, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आज णमोकार तीर्थ का दौरा किया और स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की योजना और किन कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए, इस पर राष्ट्रसंत आचार्य श्री देवनंदिजी महाराज के सान्निध्य और मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
इस बैठक में संघस्थ बालब्रह्मचारी वैशाली दिदि, कोषाध्यक्ष विजय लोहाडे, ट्रस्टी संतोष काला, फुलचंद जैन, कार्यकारी अभियंता नीलेश बिऱ्हाडे, उप अभियंता नितिन भोसले, शाखा अभियंता तुषार बुरकुले, डी.एम.शिरोडे, शाखा अभियंता पराग ठाकुर, चैतन्य महाले, के.एस. गवळी आदि अधिकारी उपस्थित थे।
इन अधिकारियों ने कार्यक्रम की योजना कैसे बनाएं और आवश्यक सुविधाएं कैसे प्रदान करें, इस बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।णमोकार तीर्थ कमेटी की ओर से सभी उपस्थित शासकीय पदाधिकारियों का इस अवसर पर सत्कार किया गया।प्रचार प्रसार संयोजक विनोद पाटणी ने आभार व्यक्त किया!
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312







