डूब प्रभावितों की मांगो का शीघ्र समाधान किया जाए – राजोरिया

राजनीति

डूब प्रभावितों की मांगो का शीघ्र समाधान किया जाए – राजोरिया

रामगंजमंडी

आज रामगंजमंडी के ताकली बांध सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित सात गांवों के निवासियों द्वारा अपनी लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर जल सत्याग्रह का आव्हान किया हुआ था

 

 

 

ग्रामीण ताकली बांध पर एकत्रित हुए जहां प्रशासन से वार्ता की ।इस अवसर पर रामगंजमंडी से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र राजोरिया ने अपने प्रतिनिधिमंडल के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ,ब्लॉक प्रवक्ता नरेश मीणा ,ब्लॉक सचिव कालूलाल मेघवाल को मौके पर भेजा और ताकली बांध विस्थापितों के पक्ष में बात रखने को कहा जहां ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रशाशन से विस्थापितों की समस्या के समाधान की मांग की ।

इस अवसर पर महेन्द्र राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा ताकली बांध विस्थापितों की समस्याओं के समाधान की मांग वर्षों से चली आ रही है पहले मदन दिलावर विधायक थे तब कहा करते थे मै विपक्ष में हूं अब सरकार में कैबिनेट मंत्री है और विस्थापितों की समस्या जस की तस बनी हुई है

राजोरिया ने कहा ताकली बांध विस्थापितों के साथ अन्याय हुआ है जब इसकी घोषणा हुई भाजपा की सरकार थी तब भी कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई अन्यथा बहुत सी समस्याएं पैदा ही नहीं होती ,सैकड़ों वर्षों से बसे गांवों को आबादी में नहीं दिखाया गया था को आबादी में दिखाया जा सकता था ,अब सभी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलना चाहिए ,निर्माण में हुए विलंब के दौरान वयस्क हुए युवाओं को भी अनुग्रह राशि का लाभ दिया जाना चाहिए

 

 

इसका समाधान सरकार दो वर्षों में भी नहीं करवा पाई है ,मांगो के समर्थन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जल्द जिलाधीश से मिलेंगे और समस्या पर चर्चा करेंगे और आवश्यक हुआ तो ताकली बांध विस्थापितों के साथ मिलकर आंदोलन भी कांग्रेस करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *