खैराबाद रामगंजमंडी 3 अप्रैल कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता लोकतंत्र का रक्षक – राजोरिया

राजनीति

खैराबाद रामगंजमंडी 3 अप्रैल कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता लोकतंत्र का रक्षक – राजोरिया

खैराबाद

हनुमान मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त संघटन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया जहां मुख्य वक्ता विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेन्द्र राजोरिया ने कहा कांग्रेस बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की रक्षा का दायित्व एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता का है जिसमें वह लगातार लगा हुआ है संघटन बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है लगातार कांग्रेस का परिवार मजबूत और बढ़ता जा रहा है । राजोरिया ने राजस्थान की भजनलाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है लंबे समय से चुनावो को आगे खिसकते जा रही है यह लोकतंत्र की हत्या है इसके खिलाफ कांग्रेस अप्रैल माह में लगातार आंदोलन करेगी और जनमत को इस अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ खड़ा करेगी ।

 

 

 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है वहीं हिटलरशाही तरीके को अपनाकर सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी लगातार बहानेबाजी कर आगे बढ़ा रही है यह निंदनीय है इसका गांव गांव ढाणी ढाणी तक जाकर जनसंपर्क के माध्यम से विरोध किया जाएगा ।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत तिवारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जसविंदर सिंह विक्की , पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम, पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष पवन बाबेल , ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक मेघवाल निमाना, राजेंद्र धानिया , सईदउद्दीन भैय्या , जहांगीर खान, नारायणलाल मेघवाल , रतनलाल धानिया, मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा, हरीश प्रजापत, पवन मीणा, फुरकान खान , नदीम बेग , चतुर्भुज अहीर, जगदीश पोरवाल , चंद्रप्रकाश नागर , टिंकू राठौर, गोपाल मेघवाल, रवि नागर , लालचंद भील , मांगीलाल मेघवाल कँवरलाल मेघवाल, रंगलाल मेघवाल , मनोहर सिंह, मृदुल शर्मा , कान सिंह , भूपेंद्र कुमार , ऋतिक सुमन , फैजान पठान , अर्पित वैष्णव , राजेंद्र महावर , सुरेश सरीना , सुरेश धाकड़ , ओम गोचर , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एस डी पी आई के विधानसभा अध्यक्ष ने एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए

आज खैराबाद में संघटन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत संघटन बढ़ाओ का स्लोगन पूरा करते हुए एस डी पी आई रामगंजमंडी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नईम खान ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थामा , इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याक्षी महेंद्र राजोरिया ने दुपट्टा धारण करवाकर माल्यार्पण कर कांग्रेस में शामिल किया ।

इस अवसर पर नईम खान ने कहा देश की शांति सद्भावना और संविधान को बचाने लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र संघटन है इसके साथ जुड़कर ही देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा , निकाय और पंचायतीराज चुनावो में जनता भाजपा के सुपड़ा साफ करने को आमादा है ।

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया ।

हाल में मृदुल शर्मा और कान सिंह को एन एस यू आई का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश नागर , ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सरीना ,सुरेश धाकड़ ,मंडल सुरेश माली , रामगंजमंडी नगर अध्यक्ष ओम गोचर, वहीं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में कंवर लाल मेघवाल,रंगलाल मेघवाल ,जयलाल बैरवा,मांगीलाल मेघवाल,मुकेश मेघवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था स्वागत अभिनन्दन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा किया गया जहां विधानसभा प्रत्याक्षी महेंद्र राजोरिया ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।

पूर्व सांसद रामनारायण मीणा ने भी संघटन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा नेता नहीं कार्यकर्ता बनो धरातल पर जाकर काम करना होगा , जवाहर लाल नेहरू ,इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, को पढ़े उनकी नीतियों कामों को देखे तभी आगे बढ़ेंगे ।अधिकारी कार्यकर्ता आपका काम नहीं करते दस कार्यकर्ता एकत्रित होकर जायेंगे काम करना पड़ेगा तभी हम विजय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *