भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक श्री प्रहलाद जी गुंजल ने आज ग्राम पंचायत कोयला, जिला बारां में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर वार्ड-3 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी श्री जगदीश मेघवाल, वार्ड-13 से पं.स.स. श्री नेमीचंद बैरवा, वार्ड-14 से पं.स.स. श्री मोरपाल सुमन, वार्ड-15 से पं.स.स. श्री धर्मेंद्र यादव(धन्नू), वार्ड-1 से पं.स.स. श्रीमती सुलोचना मेघवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नंदलाल सुमन(पूर्व जिला प्रमुख बारां),श्री सत्यनारायण पारेता, श्री रमेश दीक्षित, श्री गिर्राज नागर आदि उपस्थित रहे। जनसभा समाप्ति पश्चात अस्वस्थ चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मोहन जी गालव के घर जाकर उनके हाल चाल पूछे साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
