जैन समाज के व्यक्तियों को राजनीति में आना जरूरी है यही समय की मांग है नीति आयोग सदस्य अर्चना जैन

राजनीति

जैन समाज के व्यक्तियों को राजनीति में आना जरूरी है यही समय की मांग है नीति आयोग सदस्य अर्चना जैन
कोटा
गुरुवार की बेला में महावीर नगर विस्तार योजना दिगंबर जैन मंदिर में नीति आयोग की सदस्य भारत सरकार श्रीमती अर्चना जैन , श्री दिगंबर जैन चांदखेड़ी अतिशय चंद्रोदय क्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमान हुक चंद जैन काका एवं कोषाध्यक्ष श्रीमान कैलाश जैन मंदिर में दर्शन के लिए पधारे। मंदिर समिति के पदाधिकारी द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।

 

 

इस अवसर पर बोलते हुए नीति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना जैन ने इन समाज के व्यक्तियों को राजनीति में आने के लिए बोलते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की जैन समाज की व्यक्तियों को राजनीति क्षेत्र में आना जरूरी है और यही समय की मांग है।

उन्होंने कहा जहां सरकार के द्वारा हमारे कार्य समय पर नहीं होते अगर हमारे पदाधिकारी इन क्षेत्रों में रहेंगे तो हमारे कार्य को गति मिलेगी एवं समाज का उत्थान भी होगा।

 

 

श्रीमती जैन स्वागत सम्मान से अभी भूत दिखाई दी। और कहा की कोटा की समाज के द्वारा मेरा स्वागत सत्कार किया गया मैं इसलिए कोटा के जैन समाज को धन्यवाद देना चाहती हूं। कोटा आने का अवसर मिला आप लोगों के बीच में आकर के मैं अपनी बात को रख सकूं राजनीतिक क्षेत्र में भी जैन समाज का वर्चस्व बढ़ाएं हम एक दूसरे को सहयोग करें।

          

 

 

अंत में सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *