दिगबर जैन सोशल ग्रुप ने मनाया महावीर जन्मोत्सव

धर्म

दिगबर जैन सोशल ग्रुप ने मनाया महावीर जन्मोत्सव
रामगंजमडी
विगत कही दिनों से भक्ति की धूम है विनती व मंगल गीत गाए जा रहे जो महावीर जयंती 14 अप्रैल तक महावीर जयंती तक जारी रहेगा इसी क्रम में मंगलवार की बेला में श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमडी की महिला शक्ति द्वारा मनाया गया जो सभी को गदगद कर गया समूह की तारा जैन ने बताया की इस तारतम्य में समूह द्वारा अभिनय करते हुए भगवान महावीर स्वामी के 5 नामों वीर, अतिवीर, सन्मति, वर्द्घमान महावीर कैसे पड़ा। इस पर पर प्रकाश डाला गया। साथ भक्ति से ओत प्रोत इस वातावरण में भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। समूह की सभी महिला शक्ति का अभूतपूर्व सहयोग रहा। वही श्रीमति राजकुमारी ठोरा,एवम नूतन वेद को भगवान के माता-पिता बनने का गौरवमयी सोभाग्य मिला। व भगवान को पालना झूलाया गया। इस आयोजन में विशेष सहयोग विजया साँवला व पूजा सिंघल का रहा। सभी सम्मलित महिला शक्ति ने इस आयोजन की सराहना की।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *