धर्म परायण नगरी मदनगंज किशनगढ़ में महावीर जयंती पर निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा* *समाज की बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश पाटनी को सौंपी संयोजक की जिम्मेदारी*

धर्म

*धर्म परायण नगरी मदनगंज किशनगढ़ में महावीर जयंती पर निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा*

*समाज की बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश पाटनी को सौंपी संयोजक की जिम्मेदारी*

मदनगंज-किशनगढ़

(फागी संवाददाता)
धर्म परायण नगरी मदनगंज किशनगढ़ में महावीर जयंती महामहोत्सव की तैयारियों को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज की बैठक चन्द्रप्रभु भवन में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी उरसेवा निवासी मुनिसुव्रतनाथ दि. जैन पंचायत मदनगंज के अध्यक्ष विनोद पाटनी व मंत्री सुभाष बडज़ात्या व आदिनाथ दि. जैन पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल व मंत्री कैलाश पहाडिय़ा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कोरोनाकाल के चलते दो वर्ष बाद इस साल ऐतिहासिक शोभायात्रा व जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद पाटनी तथा आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने बताया कि महावीर जयंती पर मुख्य मार्गों से गाजे-बाजे के संग निकलने वाले जुलूस में आकर्षक तथा मनमोहक झांकियों सजाई जाएगी वहीं समाज का वात्सल्य स्वरूचि भोज का आयोजन भी किए जाने का निर्णय लिया गया। महावीर जयंती पर आयोजित होने वाले धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की गई।सकल जैन समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश पाटनी (उरसेवा) निवासी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं भोजन व्यवस्था का संयोजक अशोक कुमार पाटनी ऊंटड़ा और कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांडया को बनाया गया। पूर्व संयोजक निर्मल पाटोदी ने समाज के समक्ष आय-व्यय का ब्यौरा का पेश किया। पाटनी व गंगवाल ने पूर्व संयोजक निर्मल पाटोदी का आभार जताया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल, गौरव पाटनी, सुभाष चौधरी, मुकेश वेद, संजय पांडया, विमल पाटनी, महावीर कालानाडा ने अपने विचार रखे।बैठक में दोनों पंचायतों के पदाधिकारियों के अलावा सुरेश बागड़ा, अनिल पाटनी फुलेरा, पार्षद सुशील अजमेरा, अनिल गंगवाल, पन्नालाल बड़जात्या, प्रदीप गंगवाल रुपनगढ़, मुकेश पाटोदी, विकास पाटनी, अशोक बड़जात्या, राजेश गंधी, पूरन टोंगिया, विजय जैन, सुशील काला सहित अनेक समाजबंधु मौजूद थे उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तेयारियां जोर – सोर चल रही है।

*राजाबाबू गौधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *